गेंगस्टर की हत्या : देहरादून में हार्डकोर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या.. हमलावरों की धरपकड़ में कई टीमें जुटी..मृतक पर 50 से अधिक संगीन मुकदमें दर्ज..30 से अधिक हत्या के मामलें.. झारखंड गैंग से जुड़ा कनेक्शन..घटना गैंगवार से जुडी :पुलिस..

.

देहरादून: राजपुर रोड से सटे सिल्वर सिटी स्थित जिम से लौट रहे स्टोन क्रशर कारोबारी और पुलिस अनुसार हार्डकोर गैंगस्टर-विक्रम शर्मा की बदमाशों ने आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि तीन हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे.उन्होंने एक बाइक चालक हमलावर को मुख्य मार्ग पर तैयार रखा हुआ था. जैसे ही विक्रम शर्मा जिम से बाहर आए हमलावरों ने उनको सबर तोड़ गोलियां मारी तीनों बदमाश मौक़े  से फरार हो गए.. पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम शर्मा एक हार्डकोर गैंगस्टर थे,उन पर 50 से अधिक संगीन मुकदमे दर है.इसमें से 30 मुकदमे हत्या से संबंधित है. इसके अलावा उनके झारखंड गैंग से भी कनेक्शन थे. जिसके चलते उन पर दूसरे गैंग द्वारा हमला होने की संभावना जताई गई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि ये संभवत यह एक गेंगवार का रूप हो सकता है.. पुलिस की अलग-अलग टीम में एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में हर जगह नाकेबंदी हत्या करने बसमाशों धर पकड़ में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार पुलिस जवान की आँख फोड़ने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को उत्तराखंड STF ने नोएडा से किया गिरफ्तार...शिकंजे आया गुलेलबाज कुख्यात "पारदी गैंग" का सरगना..STF ने पिछले 09 माह में 46 इनामी अपराधियों को धरदबोचा..

जानकारी के अनुसार मृतक विक्रम शर्मा उम्र 45 वर्ष का काशीपुर में स्टोन क्रेशर है. हाल के समय वह देहरादून के रायपुर में रहता था. बताया जा रहा है की आज सुबह 09 बजे वह सिल्वर सिटी स्थित  जिम आया था.और लगभग 10:30 बजे के आसपास जिम से नीचे उतर रहा था. तभी बाहर घात लगाए  हमलावरों ने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग़ दी, जिससे कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.. जानकारी इस प्रकार की भी मिल रही है कि स्टोन क्रेशर संचालक मृतक विक्रम शर्मा को किसी से खतरा था.इसलिए वह खुद भी पिस्टल लेकर चलते थे.आज भी उनके पास अपना हथियार था, लेकिन हमलावरों ने उन्हें अपनी पिस्टल निकालने का मौका नहीं दिया,और ताबड़तोड़ उन पर गोलियां दाग दी.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:CM धामी के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने चलाया युद्धस्तर पर सत्यापन अभियान..800 से अधिक बाहरी लोगों के सत्यापन..162 भवन मालिकों पर ₹16लाख 20 हज़ार का जुर्माना..130 से अधिक संदिग्धों को थाने लाया गया.

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विक्रम शर्मा हार्डकोर गैंगस्टर.था जिसके खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज है.इनमें 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज है। प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि मृतक विक्रम शर्मा का कनेक्शन झारखंड गैंग से जुड़ा था। ऐसे में पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है.. हत्या करने वाले बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों को पुरे जनपद और उसे बाहर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  काम की ख़बर:देहरादून में Land Fraud मामलों की बाढ़,अब शिकायत और उनकी सुनवाई के लिए टोल फ्री नंबर के साथ विशेष कंट्रोल रूम होगा.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें