हरिद्वार पुलिस जवान की आँख फोड़ने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को उत्तराखंड STF ने नोएडा से किया गिरफ्तार…शिकंजे आया गुलेलबाज कुख्यात “पारदी गैंग” का सरगना..STF ने पिछले 09 माह में 46 इनामी अपराधियों को धरदबोचा..

देहरादून: उत्तर भारत में चोरी,लूट नकपजनी जैसे आपराधिक घटनाओं में आतंक मचाने वाले “पारदी गैंग” पर शिकंजा कसते हुए उत्तराखंड STF ने गिरोह के गुलेलबाज मुख्य अभियुक्त विक्रम को नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार किया हैं.इससे पहले गैंग 6 सदस्यों हरिद्वार गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल चुकी हैं.STF की गिरफ्त आया  अभियुक्त- विक्रम बीते वर्ष 2022 में हरिद्वार पुलिस पर जानलेवा हमला करने के बाद से फ़रार चल रहा था.ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को लेकर गढ़वाल आईजी द्वारा 50 हजार का इमाम घोषित था.STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार बीते वर्ष मई 2022 में हरिद्वार पुलिस के चीता जवानों पर पारदी गैंग के 7 बदमाशों ने कार्रवाई के दौरान जानलेवा हमला किया.इस दौरान गैंग के मुख्य अभियुक्त विक्रम ने अपनी गुलेल से एक चीता जवान आँख फोड़ दी.गिरोह के लोग उस समय हरिद्वार में एक बड़ी घटना को अंजाम देने आये थे.इसी दौरान चीता कर्मियों का सामना इस गैंग के लोगों से हुआ.इस घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने गिरोह में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य अभियुक्त विक्रम जिसने अपनी गुलेल से ड्यूटी निभा रहे चीता जवान की आँख फोड़ी थी वह घटना के बाद से फरार चल रहा था.एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीत अपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर..देहरादून जनपद में संदिग्धों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर सत्यापन अभियान.. 316 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में ₹31 लाख 60 हजार चालान काट जुर्माना..

वारदात करने आए गैंग को काबू करने के दौरान चीता जवानों पर जानलेवा हमला..

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक वर्ष 2022 में जनपद हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी-नकबजनी की वारदातों के अनावरण के लिए हरिद्वार पुलिस प्रयासरत थी. दौरान 26 मई 2022 की रात लगभग 2:30 बजे रानीपुर थाने की चिता पुलिस के दो जवानों द्वारा एक संदिग्ध अपराधी को पड़कर पूछताछ की जा रही थी.तभी अचानक पारदी गैंग के अन्य साथियों द्वारा अचानक चीता कर्मियों पर हमला कर दिया गया.इसी दौरान गैंग एक कुख्यात अपराधियों द्वारा चीता जवानों पर गुलेल से हमला कर एक जवान की आंख में फोड़ दी गई.जबकि दूसरे जवान सीने में चोट मार कर उसे भी गम्भीर रूप से घायल किया गया.इस हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.हालांकि इस घटना के बाद हरिद्वार पुलिस ने इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया. लेकिन कुख्यात पारदी गैंग सरगना विक्रम पुत्र भूरा निवासी मेहताब पार्क आगरा (यूपी)घटना के उपरांत से फरार चल रहा था.विक्रम की इसकी गिरफ्तारी को लेकर 50 हजार का इनाम घोषित था. इसी क्रम में  पिछले सवा साल से फरार चल रहे विक्रम को उत्तराखंड एसटीएफटी टीम ने नोएडा एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: नगर से देहात तक लगातार घूम रहा दून पुलिस की बस सेवा का मीटर…शराबी बस सेवा का लाभ लेकर लगातार पहुंच रहे थाने..

जनवरी 2023 से वर्तमान तक 46 इनामी अपराधी गिरफ्तार

उत्तराखंड STF एसएसपी आयुष अग्रवाल के मुताबिक ऑपरेशन प्रहार के तहत जनवरी 2023 से वर्तमान समय तक STF टीम ने 46 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की हैं.जो अपने आप में रिकॉर्ड है. इनमें एक लाख धनराशि के 04 अपराधी,50 हजार के 05.. 25 हजार के 19..15 हजार के 04..10 हजार के 11 और 05 हजार धनराशि के तीन अपराधी गिरफ्तार किये जा चुके हैं..

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव :जनपद देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र..12अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें