क्राइम: पति और प्रेमिका ने मिलकर, पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट. पुलिस ने किया गिरफ्तार..

बबली अरमान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

आरोपी मुशीर अली और प्रेमिका किरन साहनी अरेस्ट

आरोपी की जल्द ली जाएगी पुलिस कस्टडी रिमांड–

राजधानी देहरादून में पत्नी के अवैध संबंधों के चलते पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया,, देहरादून में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया,
मामले में पुलिस ने आरोपी पति मुशीर अली सहित प्रेमी महिला को गिरफ़्तार किया है जिनसे पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए ।दरअसल राजधानी के सेलाकुई थाने में पुलिस ने अरमान की मिसिंग रिपोर्ट 03 दिसम्बर को दर्ज की थी।जिसकी जांच पड़ताल पर जब मुशीर अली से सख़्ती से पूछताछ की गई तब उसने अपने जुर्म का इकबाल पुलिस के सामने किया आरोपी मुशीर ने अरमान की हत्या के साथ ही अपनी पत्नी की हत्या की बात भी पुलिस को बताई।,,, आरोपी ने बताया की उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या को 20 दिन पहले अंजाम दिया था और शव को हरिद्वार में झाड़ियों में फेंक दिया था।,, पत्नी की हत्या का किसी को पता न चले इसके लिए आरोपी ने कुछ वक्त बाद पत्नी के प्रेमी अरमान की भी हत्या कर दी,, मामले में देहरादून पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  बैंक की नकली NOC बनाकर लोन रिकवरी की गाड़ियां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश,चार शातिर गिरफ्तार,Bank-RTO और रिकवरी एजेंसी जांच के घेरे में..

वही पुलिस ने गुमशुदा अरमान के शव को नेपाली फार्म तिराहे रायवाला से बरामद कर लिया है और आरोपी की पत्नी के शव को जल्द ही बरामद किया जाएगा।देहरादून एसएसपी ने बताया कि आरोपी की जल्द ही पुलिस कस्टड़ी रिमांड ली जाएगी।।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी ख़बर: हर वर्ष नियमित रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुपरवाइजर के 50 फ़ीसदी पदों पर मिलेगी पदोन्नति:रेखा आर्या.. काम कराएंगे तो देना होगा टीए डीए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें