दुःखत: गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों के वाहनों पर चट्टानी मलबा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत, घायलों को SDRF ने पहुंचाया अस्पताल..

उत्तराखंड के पहाड़ों में हर बार की तरह इस बार भी मॉनसून के समय प्राकृतिक आपदा की वजह से जानलेवा घटनाएं हो रही हैं.ताज़ा हादसा गंगोत्री नेशनल हाईवे में मंगलवार तडक़े हुआ है.यहाँ मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी तीर्थयात्रीयों की एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास चट्टानी मलवा-बोल्डर गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी.जबकि इस प्राकृतिक हादसे में 06 यात्री बुरी तरह घायल हुए है.सभी घायलों को राहत बचाव दल SDRF और स्थानीय पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी पहुंचा उपचार दिया जा रहा हैं. चट्टानी मलबे के चपेट में आने से यात्रियों की टेंपो ट्रेवल्स और अन्य वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. SDRF के अनुसार लगातार बारिश के चलते अभी हादसें वाले इलाकें में चट्टानों से बड़े-बड़े पत्थर बोल्डर नीचे गिर रहे हैं.जिसके चलते आवाजाही प्रभावित हुई है.SDRF के अनुसार इस घटना में भारी मलबे में फंसे 3 शवों को बमुश्किल निकाल लिया गया,जबकि एक शव जिसके आगे लगातार पहाड़ी से बोल्डर गिरने के चलते फंसा हुआ हैं.हालांकि निकालने के प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गुंडागर्दी की हदें पार :ऋषिकेश बाजार में सरेआम गुंडई,मारपीट,तोड़फोड़- हवाई फायर...एसएसपी की चेतावनी आज 12 बजे तक आरोपित लोग गिरफ्तार नहीं हुए तो थाना और चौकी इंचार्ज अपना बोरी-बिस्तरा बांध लें..

समय रहते SDRF राहत बचाव दल ने बुरी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चट्टानी मलबा गिरने से हादसे का शिकार हुए इन तीनो वाहनों में 30 यात्री सवार थे.सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया हैं.इस दुःखत हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर SDRF एवं आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक सहित पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोग रेस्क्यू करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  जमीन दिलाने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधडी करने वाला अभियुक्त दून पुलिस के शिकंजे में..फर्जी अग्रीमेंट के ज़रिए हड़पे थे रुपये….मुक़दमा दर्ज होने के बाद से था फ़रार.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें