पत्थरबाजों को फंडिंग होने वाले इस बैंक का खाता बाहरी लोगों का,पुलिस जल्द संदिग्ध खाते का करेंगी खुलासा..अभी तक का पूरा मूवमेंट भी संदिग्ध:DIG

भर्ती परीक्षाओं के विरोध मामले में पत्थरबाजों को फंडिंग होने वाले बैंक खाते को लेकर पुलिस के सामने हैरान करने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रही है. हालांकि इस मामलें में अभी कई संदिग्ध पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल जारी है.ताजा जानकारी के अनुसार उपद्रवियों को फंडिंग होने वाला  खाता SBI बैंक का है.जबकि खाता खुलवाने वाले अकाउंट धारक बाहरी लोग बताए जा रहे हैं.ऐसे में पुलिस ने संबंधित बैंक सफंडिंग से जुड़ी अभी तक की ट्रांजैक्शन सहित अन्य तरह की जानकारियां जुटा रही है. डीआईजी देहरादून के मुताबिक यह संदिग्ध फंडिग खाता कुछ व्यक्तियों या किसी संगठन का भी हो सकता है.हालांकि इसका खुलासा भी जांच मुकम्मल होने पर ही सामने आएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट वार्ता...भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग सुदृढ़ करने पर जोर..

अभी तक का पूरा मूवमेंट भी संदिग्ध प्रतीत:DIG

देहरादून डीआईजी दिलीप सिंह कुँवर के अनुसार उपद्रवियों को होने वाले फंडिंग अभी तक कि जांच में संदिग्ध नजर आया है.ऐसे में फंडिग से जुड़े इस बैंक खाते को लेकर हर पहलू से जांच पड़ताल जारी है.कई बातें विवेचना का विषय है जिस पर ज्यादा बताना अभी उचित नहीं है.लेकिन इन्वेस्टिगेशन पूरी होने पर इस विषय पर सबूतों के आधार पर पुलिस पूरा खुलासा करेगी. वहीं दूसरी तरफ देहरादून DIG ने यह भी कहा कि यह तक की जांच-पड़ताल में अभी तक पूरा मूवमेंट भी कई कारणों से संदिग्ध नजर आ रहा हैं.ऐसे में पुलिस पूरे प्रकरण को लेकर गहराई से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन को लेकर देहरादून पहुंच रहे PM मोदी..VVIP भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल सहित आस-पास 02 किलोमीटर का दायरा रेड जोन घोषित..पूरा हवाई क्षेत्र भी "नो फ्लाईंग जोन"रहेगा..जमी से लेकर आसमा तक कड़ी सुरक्षा घेरा..

डिजिटल प्लेटफॉर्म से भ्रामक भरी खबरें फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी:DIG

देहरादून DIG दलीप सिंह कुँवर के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर कई तरह की भ्रामक और नाजायज खबरें और सूचनाएं प्रसारित हो रही है.जो पूरी तरह गलत है.इसलिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरफ़ की खबरों पर विशेष नजर बनाए जा रही है.ताकि अफवाह भरी खबरों के आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर विधिक कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन :शराब दुकानों पर देर रात छापा,खामियां बेहिसाब… फिर भी कार्रवाई का इंतजार!
बाइट:दलीप सिंह कुँवर,DIG, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें