नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट वार्ता…भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग सुदृढ़ करने पर जोर..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री श्री कमल बहादुर शाह के नेतृत्व में 10 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के मित्रतापूर्ण संबधों और सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया.. सीमावर्ती जिलों में आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने, सांस्कृति और धार्मिक संबंधों को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास एवं आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया..

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी देहरादून ने ऋषिकेश श्यामपुर समीप सडक़ चौड़ीकरण का निरीक्षण कर यथाशीघ्र सभी निर्माण कार्य संपन्न करने के दिए निर्देश…चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाकर सड़कों से अतिक्रमण हटा यात्रा मार्ग सुगम बनाने के कड़े निर्देश..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड और नेपाल की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत साझा हैं और दोनों क्षेत्रों के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिंक संबंध हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं इन्फ्रास्टक्चर विकास में सहयोग के लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.. 

यह भी पढ़ें 👉  जनहित सुरक्षा: क्रिसमस और न्यू ईयर ज़श्न के दौरान होटल-रेस्टोरेंट पार्टियों में सुरक्षा के दृष्टिगत बढ़ी पाबंदियां… सरकारी गाइडलाइन को एनफोर्समेंट कराने में जुटी दून पुलिस...राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत होटल/रेस्टोरेंट और बार में चेकिंग कर इन बिंदुओं पर सख़्त हिदायत…

इस अवसर पर नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मंत्री वीर बहादुर थापा, सदस्य श्री घनश्याम चौधरी,  नरेश कुमार शाही, झपत बहादुर सौद, शेर बहादुर भण्डारी, प्रमुख सचिव सुदूर पश्चिम प्रांत डॉ. कमल प्रसाद पोखरेल शर्मा, सचिव सूरत कुमार बम, राजनीतिक सलाहकार डॉ. जितेन्द्र उपाध्याय मौजूद रहें.. वही उत्तराखंड सरकार से प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु और सचिव  विनोद कुमार सुमन इस दौरान मौजूद थे..

यह भी पढ़ें 👉  शानदार: गढ़वाली में गजब कर गये मोदी जी. देखिये वीडियो, जो बटोर रहा सुर्खियां....video

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें