जिलाधिकारी देहरादून ने ऋषिकेश श्यामपुर समीप सडक़ चौड़ीकरण का निरीक्षण कर यथाशीघ्र सभी निर्माण कार्य संपन्न करने के दिए निर्देश…चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाकर सड़कों से अतिक्रमण हटा यात्रा मार्ग सुगम बनाने के कड़े निर्देश..

आगामी चुनाव के पोलिंग स्टेशनों में मूलभूत सुविधाओं मुकम्मल पर भी निर्देश..

देहरादून:गुरुवार 22 फरवरी 2024 को देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने  सम्बन्धित अधिकारियों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने आवश्यक निर्देश दिए.वही जिलाधिकारी ने ऋषिकेश नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सड़कों से अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटायें जाएं. साथ ही नगर निगम क्षेत्र वाले इलाकों सफाई व्यवस्थाएं चाक चौबन्ध रखने के निर्देश दिए…

यह भी पढ़ें 👉  घरवालों ने भेजा बनने इंजीनियर..नशे की लत ने बनाया चोर..अब पहुँचे ज़ेल..…वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल 02 इंजीनियरिंग छात्र सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार…

 वही इसके उपरान्त जिलाधिकारी श्यामपुर फाटक के नजदीक रोड़ चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने और चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़क को सुगम बनाने के निर्देश दिए..  

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त..धामी सरकार का बुल्डोजर जारी...

आगामी चुनाव के पोलिंग स्टेशनों में मूलभूत सुविधाओं मुकम्मल पर भी निर्देश..

वही दूसरी जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्चाचन-2024 के दृष्टिगत ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 04 पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी…निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोलिंग स्टेशन पर सभी मूलभूत सुविधा यथा शौचालय, रैम्प, विद्युत, पेयजल आदि समुचित व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  ब्लाइंड मर्डर केस का 72 घंटे में हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा,पहचान न रखने वाले हत्यारे पति को बदायूं से दबोचा.

देहरादून जिलाधिकारी के इस निरीक्षण और दिशानिर्देश के अवसर पर तहसीलदार ऋषिकेश चमन सिंह, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें