देहरादून जिला प्रशासन से जुड़े आम जनमानस के लंबित कार्यों को लेकर DM का ताबड़तोड़ एक्शन..आवेदनकर्ताओं की लंबित पत्रावली को समय से निस्तारण करें अधिकारी:DM. अनावश्यक रूप से जनता को भटकना ना पड़े.. लापरवाह अधिकारी नपेंगे !

देहरादून: जिला प्रशासन कार्यालय से जुड़ी जनता की शिकायतों और आवेदनों को लेकर देहरादून डीएम ने एक और अच्छी पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय से सेवाएं  देने के सख्त निर्देश दिए हैं. डीएम ने कहा कि किसी भी तरह के आवेदन वाली पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित ना हो. उन्हें जांच कर समय पर निस्तारण किया जाए.ताकि जनता को जिला प्रशासन कार्यालय में भटकना न पड़े..

बता दें कि 02 अगस्त 2023 देहरादून जिलाधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने रिकार्डरूम से लेकर संयुक्त कार्यालय,प्रोटोकॉल आदि पटलों का अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्था बनाने के निर्देश उप जिलाधिकारी मुख्यालय को दिए. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: शत्रु संपत्ति में जालसाजी करने वालों पर SSP दून का चला डंडा…डालनवाला स्थित काबुल हाउस की शत्रु संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर क़ब्जाने मामलें  में मुकदमा दर्ज..अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश: SSP

लापरवाह अधिकारियों पर होगी विभागीय कार्रवाई: DM

जिलाधिकारी सोनिका ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि पत्रावलियों को अनावश्यक लम्बित न रखें,जो पत्रावली लिम्बित है उसका कारण भी दर्ज करें.साथ ही जनमानस से मधुर व्यवहार करें. उन्होंने कहा कि अनाश्यक परेशान की जाने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा पुष्टि होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पटल पर जो कार्य सम्पादित हो रहा  है का विवरण/सूची लगाई जाए. ताकि जनमानस को अनावश्यक न भटकना पड़े. प्रत्येक पटल पर आवेदनों की स्थिति की जानकारी रखेगें.वही उप जिलाधिकारी मुख्यालय को नियमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए. DM ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पटल पर रजिस्टर रखते हुए प्राप्त आवेदनों/पत्रावलियों का अंकन किया जाए साथ ही पत्रावली/आवेदन किस स्तर पर है का विवरण उल्लिखित करने के निर्देश दिए.उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि विभिन्न पटल पर रोस्टवार अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी) की ड्यूटी लगाई जाए जो  निरीक्षण करते हुए मॉनिटिरिंग करेंगे. जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान एक आन्दोलनकारी द्वारा लम्बे समय से पेंशन न मिलने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित पटल से जानकारी लेने पर बताया गया कि जीवन प्रमाण पत्र न देने के फलस्वरूप पेंशन में विलम्ब हुआ है, इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित पटल से ऐसे समस्त प्रकरणों का विवरण तलब करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा में सीएम धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन ..एन डी तिवारी सहित अन्य मुख्यमंत्रियों को राज्य के विकास का श्रेय भी दिया..डेमोग्राफी चेंज चिंता का विषय, न चलेगा कोई जिहाद:CM

DM के इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, मुख्य वैयैक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गैंग को उधमसिह नगर पुलिस ने दबोचा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें