देहरादून:महिला से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ़्तार..महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है दून पुलिस: SSP 

देहरादून: महिला के घर में घुसकर उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दून पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं…कोतवाली डोईवाला पर थाना क्षेत्र के हर्रावाला निवासी महिला द्वारा प्रार्थना पत्र देकर बताया गया आरोपी अनिल सिंह रावत द्वारा उनके के घर में धुसकर उसके साथ गलत नियत से छेडछाड कर जान से मारने की धमकी दी गयी है.. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डोईवाला धारा 452/354/506 IPC बनाम अनिल सिह रावत पंजीकृत किया गया..इसी क्रम में आज 30 दिसंबर 2023 को कैनाल रोड देहरादून से अभियुक्त अनिल सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य में आया पहली बार डिजीटल गिरफ्तारी का प्रकरण.. STF/साइबर क्राइम पुलिस ने कस्टम डिपार्टमेंट व क्राइम ब्रांच के नाम से करोड़ों की ठगी करने वाले इंटरनेशनल गिरोह के 03 सदस्यों को राजस्थान से किया गिरफ्तार…

गिरफ़्तार अभियुक्त 

अनिल सिंह रावत पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी ग्राम व पो0 चौण्डा परकन्डी थाना उखीमठ जनपद रुद्रप्रयाग उम्र-30 वर्ष.. हाल निवासी तुनवाला थाना रायपुर देहरादून ..

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: छात्र गोलीकांड में आया नया मोड़,दून पुलिस जांच अनुसार घायल छात्र को उसके ही दोस्त ने मारी थी गोली. घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें