देहरादून: IMA पासिंग आउट परेड़,देश को मिले 331 नए जांबाज सैन्य अधिकारी,देश को गौरवान्वित करने वाली तस्वीरें.

देहरादून:देश को गौरवान्वित कर देने वाली भारतीय सैन्य अकादमी IMA की पासिंग आउट परेड का  भव्य आयोजन 10 जून शनिवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया.आईएमए की पासिंग आउट परेड में इस बार देश-विदेश के 373 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं,जिनमें 331 भारतीय जबकि 42 जेंटलमैन कैडेट्स 7 मित्र देशों के रहे. मुख्य अतिथि के तौर पर सेना प्रमुख मनोज पांडे ने इस POP परेड की सलामी ली. देश को गौरवान्वित करने वाले ऐतिहासिक पलों को लेकर पासिंग आउट परेड में शामिल हुए 374 जेंटलमैन कैडेट्स की खुशियां देखते ही बन रही थीं. 

यह भी पढ़ें 👉  भगोड़े बिल्डर दीपक मित्तल प्रकरण में पुलिस ने बढाया जांच का दायरा.. कई सफेदपोश नेता आये पुलिस की रडार पर..दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी पर 50 हजार का ईनाम घोषित..
IMA POP परेड
फोटो सर्वश्रेष्ठ क्रेडिट सम्मान

देश के इन राज्यों के हैं पास आउट अधिकारी

IMA के इस पासिंग आउट परेड में पास आउट होने वाले जेंटलमेन कैडेट्स में से उत्तरप्रदेश से 63,बिहार से 33,हरियाणा से 32,महाराष्ट्र से 26,उत्तराखंड से 25,पंजाब से 23,मध्यप्रदेश से 19,राजस्थान से 19,हिमाचल प्रदेश से 17,दिल्ली से 12,कर्नाटक से 11,अरुणाचल प्रदेश से 8,तमिलनाडु से 8 जबकि झारखंड से 8 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हुए हैं. बता दें कि 1932 से शुरू हुए में ऐतिहासिक IMA से अब तक 64,489 जैंटलमैन कैडेट्स भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से पास आउट हुए हो चुके हैं. इसमें 36 मित्र देशों के कुल 2843 विदेशी कैडेट भी पासआउट में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी सेलेक्शन के नाम पर एक फिर बार धोखाधड़ी, 8 लाख ठगने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज..
फोटो -पास आउट के बाद खुशी का इजहार
फोटो मुख्य अतिथि का परेड निरक्षण.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें