देहरादून:अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा युद्धस्तर पर,ISBT के पास 22 बीघा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया.

देहरादून:उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशनुसार प्रदेश में  सरकारी भूमियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने का सिलसिला युद्ध स्तर पर जारी है.राजधानी देहरादून में लगातार एमडीडीए एवं नगर निगम पुलिस के सहयोग से अलग-अलग इलाकों में सरकारी भूमियों पर लंबे अर्से से काबिज़ अवैध कब्जों को हटाकर जमीन खाली करा रहे है. शनिवार देहरादून के आईएसबीटी के समीप लगभग 22 बीघा जमीन पर अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ियों के अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन ने JCB के पंजे से तहस-नहस कर खाली करा दिया है. बताया जा रहा है कि 1.5 हेक्टेयर में अवैध रूप से बनी 115 झुग्गी/झोपड़ियों को इस कार्रवाई में प्रशासन द्वारा हटाया गया. वहीं दूसरी ओर आईएसबीटी के बाहर फुटपाथ जैसे स्थानों पर अवैध अतिक्रमण कर बसे ठेली/फड़ जैसे दर्जनों की संख्या में रेहड़ी वालों हटा कर पुलिस एक्ट में 23500/- का चालान वसूला गया.

यह भी पढ़ें 👉  सतर्कता: दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा पुख्ता तैयारियां..धनतेरस के दिन दोपहर 12 बजे के बाद शहरी क्षेत्र में सभी रेहडी/ठेली सहित छोटे-बडे माल वाहक वाहन रहेंगे प्रतिबन्धित..अग्निसुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर फायर टेण्डर नियुक्त करने के निर्देश: SSP देहरादून…
विसुअल:अतिक्रमण पर JCB का पंजा

अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा: जिला प्रशासन

जिला प्रशासन के मुताबिक सरकारी विभागों की भूमियों पर हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगी.MDDA और नगर निगम सहित पुलिस की संयुक्त टीमें अतिक्रमण स्थानों को चिन्हित कर प्रतिदिन अपनी कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव में पहली बार वोट करने को युवा उत्साहित..देहरादून जिले के पंचायत क्षेत्रों में 18 से 20 उम्र के 38371 युवा पहली बार करेगें वोट !.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें