भ्रामक खबर का देहरादून पुलिस और ED ने किया खंडन…ईनामी-बिल्डर दीपक मित्तल के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस के तहत गिरफ्तारी कही भी संभव !..

सत्यता की जानकारी को लेकर SSP दून की अपील..

देहरादून: फ्लैट/अपार्टमेंट निर्माण कर उसे बेचने के नाम कई सौ करोड़ रुपये का घोटाला कर विदेश भागे,भगोड़े दीपक मित्तल को लेकर भ्रामक खबरें प्रसारित करने का मामला सामने आया हैं..फर्जी खबरों के अनुसार 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त दीपक मित्तल देहरादून पहुँचा और दून पुलिस को उसकी जानकारी भी नहीं,इस तरह की भ्रामक खबरों का देहरादून पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पूरी तरह से खंडन किया है..

 पुलिस के अनुसार एक प्रकाशित/प्रसारित खबर, जिसमें 50 हज़ार के ईनामी अभियुक्त दीपक मित्तल के देहरादून आने,और पुलिस को उसकी कोई जानकारी न होने के संबंध में खबर प्रसारित की गई है. उक्त संबंध में अवगत कराना है कि प्रकाशित/प्रचारित/प्रसारित खबर पूर्णत: भ्रामक व तथ्यहीन है. उक्त संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा ED के अधिकारियों से भी संपर्क करने पर उनके द्वारा भी उक्त खबर का खंडन किया गया.और पुलिस द्वारा की गई गोपनीय जांच में भी इस प्रकार के कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आए हैं..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड सरकार ने बदले इन तीन स्टेडियम के नाम. ये है नए नाम ,आदेश जारी..

दीपक मित्तल के विरुद्ध ED द्वारा मनी लांड्रिंग(PMLA) एक्ट के तहत रेड कॉर्नर नोटिस में कही भी गिरफ़्तारी संभव..

देहरादून पुलिस के मुताबिक अभियुक्त दीपक मित्तल के विरुद्ध ED द्वारा मनी लांड्रिंग(PMLA) एक्ट के तहत रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है,जो भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी प्रभावी है, जिसके तहत अभियुक्त  दीपक मित्तल के भारत अथवा किसी अन्य देश के किसी भी अंतरराष्ट्रीय  सीमा पर यात्रा के लिए आने पर उसे तत्काल संबंधित अथॉरिटीज द्वारा वहीं उस देश की सीमा में गिरफ्तार  किया जाएगा.और इसकी सूचना ED तथा अन्य केंद्रीय एजेंसीज को दी जाएगी.वही इसके अतिरिक्त जनपद देहरादून में अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत धोखाधड़ी के अभियोगों में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. जिसके तहत भारत के किसी भी अंतरराष्ट्रीय  सीमा से अभियुक्त के भारत आने पर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा..अभियुक्त के विरुद्ध जारी रेड कॉर्नर नोटिस तथा लुक आउट सर्कुलर के प्रभावी रहते यह संभव नहीं कि अभियुक्त किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक देश से दूसरे देश की यात्रा कर सके.  देहरादून पुलिस उक्त प्रकाशित/प्रचारित/प्रसारित खबर का पूर्णत: खंडन करती है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: दून पुलिस को मिली सफलता..समय रहते गैंगवार बड़ी घटना को किया विफल…SSP देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर त्वरीत कार्रवाई..दोनों गैंग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद..

एसएसपी दून की अपील..

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के अपील करते हुए कहा कि कृपया ऐसी कोई खबर प्रकाशित/प्रचारित/प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता की जानकारी की जानी आवश्यक हैं…

यह भी पढ़ें 👉  Good News: सरकारी विभागों में स्थानीय उत्पादों की खरीद के आदेश जारी…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्यसचिव ने जारी किए निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें