भ्रष्टाचार: राजकीय निर्माण निगम के कार्यो में ₹130 करोड़ का घोटाला..देहरादून पुलिस ने दर्ज किये एक साथ 06 मामलों में नामजद मुक़दमें…

उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम की विभागीय जांच में 2018-19 से पूर्व के प्रकरणों की जांचोपरांत घोटाला आया सामने..

देहरादून: उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण कार्यो ₹130 करोड़ का घोटाला सामने आया हैं..विभागीय जांच के उपरांत उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम इकाई-1से शिकायतकर्ता अपर परियोजना प्रबन्धक सुनील कुमार मलिक द्वारा थाना नेहरूकॉलोनी में लिखित तहरीर दी गई.जिसके बाद पुलिस ने एक साथ 06 मामलों में नामजद मुक़दमें दर्ज किए हैं..शिकायतकर्ता के अनुसार इस मामलें में वर्ष 2018-19 से पूर्व के प्रकरणों में वित्तीय अनियमितता/गबन से संबंधित प्रकरणों में विभागीय जांच के उपरांत करोड़ों रुपए के गबन/अनियमितता पाई गई हैं..

 इन 06 मामलों आरोपित लोगों के खिलाफ मुक़दमें पंजीकृत किए गए..

 1- कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग उत्तराखण्ड में 15 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण एस.पी.ए. योजनान्तर्गत ग्राहक द्वारा 15 संस्थानों हेतु एकमुश्त रू 1517.50 लाख धन अवमुक्त किया गया.जिसमें भूमि उपलब्ध न होने के कारण 06 अनारम्भ संस्थानों क्रमशत बसुकेदार चिरबटिया,बडावे,थल,गंगोलीहॉट सहित कठपुडियाछीना के लिए निर्गत धनराशि रू 600.16 लाख को आई.यू.टी. के माध्यम से अन्य विभागों के कार्यों पर व्यय कर दिया गया है,जिसका समायोजन वर्तमान तक नहीं हो पाया है.जिसके चलते थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्तग (1)-शिव आसरे शर्मी पुत्र विश्वनाथ राय तत्कालीन परियोजना प्रबन्धक (अतिरिक्त महाप्रबन्धक के पद से सेवानिवृत) ग्राम व पोस्ट ठोकमा जनपद आजमगढ (उ0प्र0) पत्राचार पता 71/386 राजपुर रोड देहरादून…

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: देहरादून पुलिस लाइन में नियुक्त ASI गिरवीर सिंह का आकस्मिक निधन.. राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी..

(2)-प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र सत्यदेव शर्मा तत्कालीन परियोजना प्रबन्धक (अतिरिक्त महाप्रबन्धक के पद से सेवानिवृत) स्थाई पता रोड न0 4 म0न0 19 जयदेव पार्क पूर्वी पंजाबी बाग नई दिल्ली.

 (3)-वीरेन्द्र कुमार रवि पुत्र सुखलाल सहायक लेखाधिकारी स्तर 2 (बर्खास्त एव सेवानिवृत) स्थाई पता सरकडा खेडी पोस्ट भोजपुर तहसील नजीबाबाद जिला बिजनौर उ0प्र0 के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 72/25, धारा 420/409 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

2-  डिजास्टर रिलीफ सेन्टर्स के निर्माण कार्य हेतु भूमि प्राप्त हुए बिना ग्राहक से प्राप्त धनराशि रु 428.00 लाख गबन व वित्तीय अनियमिताएं पर अभियुक्तग (1)- प्रदीप कुमार शर्मा (2)- वीरेन्द्र कुमार रवि के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मुoअoसंo- 73/25 धारा 420/409 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा:रायपुर जन सेवा केंद्र लूटकांड में मुठभेड़ कार्रवाई में मास्टरमाइंड सहित तीन बदमाश गिरफ्तार..2 अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी दून पुलिस… मुठभेड़ में घायल शाहिल के खिलाफ यूपी-दिल्ली में हत्या-लूट जैसे संगीन मुकदमे दर्ज..

3- उत्तराखण्ड राज्य के पयर्टन विभाग के निर्माण कार्य बिना सेन्टेज के कराए जाने पर   159.85 लाख का गबन वित्तीय अनियमिताएं पर अभियुक्तगण (1)-शिव आसरे शर्मी,(2)-प्रदीप कुमार शर्मा, (3)-राम प्रकाश गुप्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 74/25,धारा 420/409 IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

4- आरोप हैं कि अभियुक्तगणों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए अनुचित लाभ पहुँचाने की नीयत से रूपया 10971.65 लाख धनराशी का गबन व वित्तीय अनियमिताएं करने पर अभियुक्तगण (1) शिव आसरे शर्मा, (2)-प्रदीप कुमार शर्मा,(3)- राम प्रकाश गुप्ता, (4) वीरेंद्र कुमार रवि के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo- 75/25, धारा 420/409 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  ISBT दुष्कर्म मामलें में देहरादून पुलिस की इन्वेस्टिगेशन बुलेट ट्रेन की तर्ज़ पर गतिमान...मंगलवार को SIT सर्विलांस टीम ने दिल्ली कश्मीरी गेट बस स्टेशन से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए..

5-अभियुक्तगण द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए दून मेडिकल कालेज देहरादून के ओ.पी.डी. ब्लाक मे कार्य अनुचित लाभ पहुँचाने की नीयत से रूपया 993.00 लाख धनराशी गबन, वित्तीय अनियमिताएं करने पर अभियुक्त सतीश कुमार उपाध्याय के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo 76/25धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया.

6-अभियुक्त द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करते हुए backup Energy Project, Laying of ABC Conductor and revival of Existing street Light Infrastruture के निर्माण मे कार्य अनुचित लाभ पहुँचाने की नियत से रूo 562.785 लाख धनराशी गबन कर वित्तीय अनियमिताएं करने पर अभियुक्त प्रदीप कुमार शर्मा के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में मुoअoसंo-77/25 धारा 420/409 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया.

शिकायत कर्ता के अनुसार सभी प्रकरण वर्ष 2018-19 से पूर्व के हैं,सभी प्रकरणों में विस्तृत विभागीय जांच पूरी होने पर कुल लगभग 130 करोड़ की वित्तीय अनियमिताएं/गबन किया गया है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें