देहरादून-गुनियाल गांव के पास नदी में डूबने से युवक की मौत..मशक्कत के बाद SDRF ने किया शव बरामद..

देहरादून: थाना राजपुर के अंतर्गत गुनियाल गांव के पास रविवार (30 जून 2024) को नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई हैं. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राहत बचाव दल एसडीआर अपने खासी मशक्कत के बाद युवक के मृत शव को नदी से ढूंढ बाहर निकाला..मृतक की पहचान अभिषेक,उम्र 18 साल, पिता का नाम मनोज,निवासी जीएमएस रोड निरंजनपुर देहरादून के रूप में हुई हैं.SDRF ने बरामद शव को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने दी किसानों को सौगात..उत्तराखण्ड में गन्ना मूल्य हुआ और बेहतर..गन्ना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम..गन्ना मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि..

SDRF के अनुसार रविवार हेल्पलाइन 112 देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी गुनियाल गांव के पास नदी में एक युवक डूब गया है.उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से SDRF टीम SI सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई. साथ ही डाकपत्थर से डीप डाइविंग टीम भी मौके के लिए रवाना हुई..SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए नदी में डूबे हुए अभिषेक को बरामद किया..

यह भी पढ़ें 👉  Good Job दून पुलिस: ISBT गैंग रेप मामलें में पुलिस ने मात्र 17 दिनों में इन्वेस्टिगेशन मुकम्मल कर CM धामी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई कर "स्पेशल फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट" में 250 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की… कोर्ट में अभियुक्तों को सख्त सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाएगी:SSP देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें