न्यूजीलैंड से खटीमा आए डेलिगेशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की..

खटीमा: न्यूजीलैंड से खटीमा आए डेलिगेशन ने बुद्धवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की.ग़ौरतलब है कि प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री,न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी और न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के तहसील किच्छा, गदरपुर,काशीपुर के अंतर्गत भारत सरकार की ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मो का निरीक्षण व अध्ययन किया जा रहा है…..इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  थाना बसंत विहार निर्मित भवन/संपत्ति ध्वस्थीकरण आदेश पर जिला अदालत से लगी रोक..अगली सुनवाई 03 फरवरी मुक़र्रर…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें