विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामलें में DGP अशोक कुमार का सख्त रुख़..तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के ADG को निर्देश..

देहरादून: विदेश भेजने के नाम पर  बेरोजगार युवकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी मामले में सख्त रूप अपनाते हुए उत्तराखंड DGP अशोक कुमार ने शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश ADG, LO (अपर पुलिस महानिदेशक,अपराध एवं कानून व्यवस्था) को दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन:दून पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ सत्यापन का डंडा..पटेलनगर क्षेत्र के मेहूँवाला माफी,लोहियानगर सहित ब्रहमपुरी में चला सत्यापन का अभियान..₹08 लाख ₹70 हजार का जुर्माना..संदिग्धों को थाने में लाकर पूछताछ की परेड..

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर 2023 को टिहरी गढ़वाल निवासी आजाद सिंह चौहान ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात कर एक शिकायती पत्र दिया. प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जनपद नैनीताल के दोहटिया (कोटाबाग) निवासी हीरा सिंह ने उनसे और अन्य 05 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन लाख रूपए के हिसाब से कुल 18 लाख रूपए लेकर हमारे साथ धोखाधड़ी की.इतना ही नहीं रुपये हड़पने के बाद से अब हीरा सिंह से लगातार सभी पीड़ित लोग सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उसने अपने सम्पर्क करने के सभी माध्यम बन्द कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: रायपुर हत्याकांड में SSP देहरादून की अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई जारी..घटना में शामिल सातों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज..अब अवैध सम्पत्ति चिन्हित कर जल्द जब्तीकरण की कार्यवाही…

शिकायत का संज्ञान लेते हुए DGP अशोक कुमार ने हीरा सिंह उपरोक्त के खिलाफ तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही कराने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्थ को निर्देशित किया है.

यह भी पढ़ें 👉  रेस्क्यू: मॉनसून की भारी बारिश में गुच्चूपानी टापू में फंसे 10 पर्यटकों को समय रहते नदी के तेज बहाव से दून पुलिस व SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें