चारधाम यात्रा पिकअप को लेकर DGP ने पुलिस अधिकारियों को किया सतर्क, 2021 अक्टूबर में आयी आपदा से सिख लेने की नसीहत..

मॉनसून अपने अंतिम पड़ाव में हैं. ऐसे में बारिश का सीज़न खत्म होने के उपरांत एक बार फिर उत्तराखंड चार धाम यात्रा पिक पर रहने की उम्मीद जताई गई हैं.इसी के मध्यनजर यात्रा को एक बार फिर से सुचारू रूप से संचालित कराने की दिशा में डीजीपी ने गढ़वाल रेज डीआईजी सहित संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की.इस दौरान DGP अशोक कुमार ने बीते वर्ष 2021 में मॉनसून के अंतिम समय अक्टूबर माह में चार धाम यात्रा के समय नैनीताल, रामनगर ,उधमसिंह नगर व चमौली जैसे स्थानों में प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि से सीख लेते हुए इस बार के लिए सचेत किया. DGP ने कहा कि मानसून खत्म होते ही एक फ़िर वर्ष की भांति चार धाम यात्रा और पर्यटन सीजन पीक पर रहने की आशा हैं. इसी को देखते हुए पुलिस अपने तमाम संसाधनों और मेन पावर को बढाते हुए यात्रा को सुरक्षित रूप से संचालित करने में तत्परता दिखाएं..

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी देहरादून ने ऋषिकेश श्यामपुर समीप सडक़ चौड़ीकरण का निरीक्षण कर यथाशीघ्र सभी निर्माण कार्य संपन्न करने के दिए निर्देश…चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बनाकर सड़कों से अतिक्रमण हटा यात्रा मार्ग सुगम बनाने के कड़े निर्देश..

मौसम को लेकर किसी गफ़लत में ना रहें: DGP

डीजीपी अशोक कुमार ने साफ तौर पर गढ़वाल रेंज जिलों से संबंधित एसपी एसएसपी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दिनों में एक बार फिर चार धाम यात्रा पिकअप करेगी. ऐसे में सम्बंधित अधिकारी किसी भी तरह की ग़फ़लत में ना रहे. वर्ष 2021 में जिस तरह से अक्टूबर माह में यात्रा के दौरान आपदा आई थी. उसके अनुभव से सिख लेकर यात्रा के समय श्रद्धालुओं, पर्यटको और स्थानीय लोगों की जानमाल की सुरक्षा को लेकर एडवांस में आवश्यक बंदोबस्त किए जाए. ताकि किसी तरह की अनहोनी के दौरान समय रहते जनहानि को रोका जा सके..

यह भी पढ़ें 👉  ढकरानी नदी में डूबे युवक का शव SDRF ने बरामद किया ..

पुलिस के निर्माणाधीन भवनों और वाहनों सहित संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश

देहरादून स्थित डीआईजी रेंज कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए DGP अशोक कुमार ने पुलिस विभाग में नवनिर्माणाधीन भवनों और वाहन सहित अन्य पुलिस संसाधनों को बेहतर करने की दिशा में भी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंधों के चलते पति ने कुल्हाड़ी वार कर पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारा घटना.

बाईट:अशोक कुमार,DGP, उत्तराखंड

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें