जालसाजी: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की भूमि अपने नाम करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने दबोचा..गिरफ्तार अभियुक्त जनपद देहरादून के अलग-अलग न्यायालयों में पेशकार सहित अन्य पदों पर रह चुका हैं तैनात…

देहरादून: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की भूमि अपने नाम करने वाले जालसाज व्यक्ति को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं.. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में जनपद देहरादून के अलग-अलग न्यायालयों में पेशकार सहित अन्य पदों में रह चुका हैं..पुलिस की गिरफ्त में आया 73 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र गंगाराम रायपुर क्षेत्र के ईश्वर विहार सुन्दरवाला,देहरादून का रहने वाला हैं..

 कोतवाली पटेलनगर पुलिस के अनुसार बीते 11 फ़रवरी 2024 को वादी (शिकायतकर्ता) रवि गुप्ता पुत्र स्व- ओमप्रकाश गुप्ता निवासी 26-B नैशविला रोड,देहरादून द्वारा जमीन फर्जीवाड़े को लेकर एक तहरीर दी गई.. प्रथम दृष्टया जांच में मामला सही पाए जाने पर वादी की तहरीर के आधार आरोपी जगदीश प्रसाद पुत्र गंगाराम,निवासी 12 ईश्वर विहार सुन्दरवाला रायपुर (देहरादून) के विरुद्व शिकायतकर्ता की सेवलाकला स्थित भूमि को फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम दर्शाये जाने के सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर में धारा 420/467/468/471 IPC के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया..मुक़दमें की विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त भूमि की रजिस्ट्री में छेड-छाड कर वादी की भूमि को अपने नाम पर दर्शाया जाना और कूटरचित दस्तावेज तैयार किया जाना प्रकाश में आया.जांच-विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरुद्व पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 09 जनवरी 2025 को पुलिस द्वारा अभियुक्त जगदीश प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.जहाँ उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: गढ़वाल रेंज ने किये भारी संख्या में इंस्पेक्टर और दरोगाओं तबादले.. मैदानी इलाकों से पहाड़ चढ़ाने आदेश जारी..

वही पुलिस जांच पड़ताल में इस बात की जानकारी सामने आयी कि गिरफ्तार अभियुक्त जनपद देहरादून के विभिन्न न्यायालयों मे पेशकार व अन्य पदों पर भी तैनात रहा है.इसी कारण उसे न्यायालय की कार्यवाही की भी अच्छी जानकारी थी. 

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली का अन्तर्राज्यीय ATM चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..बड़े ही शातिराना तकनीक से उड़ाते थे रुपये..लाखों का Cash,ATM Master Key सहित लग्ज़री गाड़ी बरामद..मास्टरमाइंड-ATM Cash डिपॉजिट कंपनी का पूर्व कर्मचारी..

 गिरफ्तार अभियुक्त..

1- जगदीश प्रसाद पुत्र श्री गंगाराम निवासी 12 ईश्वर विहार सुन्दरवाला रायपुर जनपद देहरादून, उम्र 73 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें