FDA का ताबड़तोड़ अभियान जारी,अब पछवादून के खाद्य प्रतिष्ठानों में सेंपलिंग की कार्रवाई..इस साल अब तक 73 विक्रेताओं के खिलाफ कोर्ट केस दाख़िल..

होली से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की देहरादून FDA टीम द्वारा खाद्य पदार्थों और सामग्रियों की क्वालिटी चेक का विशेष अभियान ताबड़तोड़ तरीके से बदस्तूर जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार FDA टीम ने पछवादून के विकासनगर बाजार में धावा बोलते हुए मिठाई व डेयरी शॉप का निरक्षण कर 6 सैंपल एकत्र कर  क्वालिटी जांच के लिए उन्हें रुद्रपुर लैब भेजा हैं.ताक़ि लैब रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सैंपल फेल होने वाले विक्रेताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सके..

खाद्य प्रतिष्ठानों में हाइजीन मानकों का पालन उचित नहीं पाया गया:FDA

यह भी पढ़ें 👉  Good News:"PMO की PRAGATI समीक्षा में उत्तराखण्ड पुलिस की बड़ी उपलब्धि, साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में देशभर में टॉप-5 राज्यों में शामिल",मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने पूरी टीम को दी बधाई..

 जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी.जोशी के मुताबिक विकासनगर बाजार में सैंपलिंग के अलावा मिठाई निर्माताओं के कारखानों में हाइजेनिक कंडीशन की भी जांच-पड़ताल गई.लेकिन इस दौरान अधिकांश मिठाई और डेयरी प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार हाइजीन जैसी कोई उचित व्यवस्था का अनुपालन नज़र नहीं आया. इस संदर्भ में सम्बंधित प्रतिष्ठानों को चेतावनी वाले भरे नोटिस दिए गए हैं.यदि उनके द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम अनुसार भविष्य में हाइजिन संबंधी मानकों में सुधार नहीं किया गया तो आगामी समय में उनके लाइसेंस निरस्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

इस वर्ष 340 खाद्य नमूनों में से 73 सैंपल फेल,केस दायर.

यह भी पढ़ें 👉  Big News: उत्तराखंड STF ने देश के सबसे बड़े M2M सिम साइबर घोटालें का किया पर्दाफाश.. दिल्ली से  मास्टरमाइंड गिरफ्तार …45 हज़ार से अधिक M2M  सिम से देशभर में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी… भारत में M2M ठगी का जाल फ़िर Middle East Country से जुड़े...देहरादून निवासी से 80 लाख ठगे गए…

 देहरादून खाद्य सुरक्षा (FDA)अधिकारी पीसी जोशी के अनुसार इस वर्ष अब तक 340 विभिन्न खाद्य वस्तुओं के नमूने क्वालिटी चेक के लिए रुद्रपुर लैब में भेजे जा चुके हैं.जिसमें से 73 नमूनों की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत नहीं पायी.ऐसे में संबंधित खाद्य सामग्री विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में अभियोजन की कार्रवाई की जा चुकी है..

हाइजीनिक व पौष्टिक खाद्य वस्तु उपलब्ध कराने पर जोर:FDA

देहरादून खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पी.सी.जोशी के मुताबिक होली पर्व में सभी नागरिकों को सुरक्षित व हाइजीनिक पौष्टिक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के आशय से ही लगातार कार्यवाही  जारी हैं.खाद्य सुरक्षा औषधि आयुक्त डॉ राजेश कुमार के निर्देशानुसार देहरादून में जिला FDA की संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों में निरीक्षण कर सेंपलिंग की कार्रवाई बदस्तूर जारी है.और आगे भी जारी रहेगी.इस निरीक्षण व जांच सेम्पलिंग की कार्यवाही में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी.सी. जोशी सहित वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में संजय तिवारी,रमेश सिंह एंव योगेंद्र पांडे विशेष रूप से शामिल है.जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी के मुताबिक निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता मेला 2025 का भव्य आयोजन, सीएम धामी ने किया उद्घाटन..सीएम धामी बोले— सहकारिता केवल आर्थिक मॉडल नहीं, सामाजिक परिवर्तन का माध्यम..670 सहकारी समितियां पूरी तरह डिजिटल, उत्तराखंड बना देश का मॉडल राज्य

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें