दून पुलिस का खुलासा:कलयुगी बेटे ने की पाठल से माँ की निर्मम हत्या..अभियुक्त गिरफ्तार…नशे के लिये पैसों की मांग को लेकर हुआ था माँ से विवाद:पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है..

विकासनगर क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना को दुघर्टना का रूप देने के लिये हत्या के बाद घर में लगा दी थी आग

घटना के बाद अभियुक्त घर मे रखी नगदी चोरी कर हो गया था फरार

देहरादून: थाना विकास नगर क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही मां की पाठल से काटकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर कत्ल को अंजाम देने वाले हथियार पाठल को बरामद किया है. पुलिस ख़ुलासे के अनुसार आरोपी नशे का आदि है, जिसके चलते उसकी मां से पैसे को लेकर विवाद हुआ,लेकिन जब मां ने नशे के लिए पैसे देने के लिए उसे मना किया तो, उसने मां की पाठल से गर्दन काट कर हत्या कर दी.

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी व आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। अपने नशे के पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा अक्सर अपनी मां से पैसों की मांग की जाती थी, घटना के दिन भी अभियुक्त द्वारा अपनी मां से नशे के लिये पैसों की मांग की गई थी, परन्तु उसकी मां द्वारा उसे पैसे देने से इंकार करते हुए घर से बाहर नहीं जाने दिया, जिस पर आवेश में आकर अभियुक्त द्वारा पहले पाटल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी तथा उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद अभियुक्त घर की अलमारी में रखे 30 हजार रू0 तथा एक बैग में अपने कपडे लेकर अपनी मोटर साइकिल पल्सर संख्या: यू0के0-16-ई-7439 से मौके से फरार हो गया। घटना में प्रयुक्त पाटल को अभियुक्त द्वारा भागते समय ढालीपुर के पास फेंक दिया था। जिसे अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन का मिशन सफाई..पीड़ित मां की शिकायत पर आदतन अपराधी बेटे को DM ने किया जिला बदर...मौहल्ले के बुजुर्ग,बहु-बहनों के लिए हिंसा-आतंक का पर्याय बने दिव्यकांत लखेड़ा पर गूंडा एक्ट; जिला बदर की कार्रवाई..

कोतवाली विकासनगर पुलिस के अनुसार 03 अगस्त 2025 को संजय सिंह राणा पुत्र अजमेर सिंह निवासी रामबाग हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर लिखित तहरीर दी गई.तहरीर में बताया गया कि दिनांक – 02/08/2025 की प्रातः वह अपनी ड्यूटी पर आसन बैराज पर गये थे, इस दौरान उनके पडोसियों द्वारा उन्हें उनके घर में आग लगने की सूचना दी गई.सूचना पर जब वह अपने घर पहुंचे तो घर पर उनकी पत्नी जली हुई हालात में मृत अवस्था में पडी थी तथा उनका बेटा मनमोहन सिंह, जो उनके साथ ही रहता था तथा नशे का आदी था, वह घर से फरार था.उनके पुत्र द्वारा अक्सर अपने नशे के लिये अपनी मां से पैसों की मांग करते हुए लडाई-झगडा किया जाता था। उन्हें पूर्ण अन्देशा है कि उनके पुत्र द्वारा ही उनकी पत्नी की हत्या कर कमरे में आग लगाई गई है। वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: जनपद देहरादून के सभी हिस्ट्रीशीटरों की थानों में कराई गई परेड..हिस्ट्रीशीटरों को किसी भी अपराध में संलिप्त न होने की स्पष्ट चेतावनी…शिकायत आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के सख़्त निर्देश: SSP दून..

पुलिस द्वारा मौके पर शव को कब्जे पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की जानकारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 13-08-2025 को घटना में नामजद अभियुक्त मनमोहन सिंह को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना के बाद घर से चोरी की गई नगदी बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी: नगर निकाय चुनाव को लेकर देहरादून पुलिस प्रशासन ने कसी कमर..स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराना शीर्ष प्रार्थमिकता: SSP दून...

गिरफ्तार अभियुक्त:-

मनमोहन सिंह पुत्र संजय सिंह राणा निवासी रामबाग हरबर्टपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

आपराधिक इतिहास :-

01- मु0अ0सं0 -286/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
2- मु0अ0सं0 – 411/2020 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
03- मु0अ0सं0 -38/2020 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

बरामदगी:-

1- घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पाटल
2- घटना में चोरी की गई नगदी 17,500/-
3- मोटर साइकिल पल्सर संख्या: UK-16-E-7439

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें