शिकंजा: एसएसपी दून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफ़ाश..”लाडवा गैंग” के 03 तस्कर गिरफ्तार..01 करोड़ से अधिक क़ीमत के अंतरराष्ट्रीय संरक्षित प्रजाति के जीव Red Sand Boa बरामद..

तांत्रिक क्रियाओं के लिए ऊँचे दामों पर बेचने के सम्बंध में SSP दून को मिली थी गोपनीय सूचना..

देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह को मिली सटीक सूचना पर दून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए “लाडवा गैंग” के तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्त में अभियुक्तों के कब्जे से एक जीवित Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप, अंतरराष्ट्रीय संरक्षित प्रजाति (Schedule-I Part-C, WLP Act 1972) बरामद किया है. दुर्लभ अंतरराष्ट्रीय प्रजाति के इस सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई हैं.. बताया जा रहा हैं कि तांत्रिक क्रियाओं के लिए इस दुर्लभ अंतरराष्ट्रीय संरक्षित प्रजाति के सांप को भारी क़ीमत पर बेचने के फ़िराक में तस्कर हरियाणा से देहरादून पहुंचे थे. जिसकी सूचना एसएसपी देहरादून को मिलते ही “लाडवा गैंग” के तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार किया.

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर हुई दून पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई..

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही .भारी मात्रा में चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार. मैदान से लेकर पहाड़ तक नशा तस्करों के सेंध..

 एसएसपी देहरादून अजय सिंह को तांत्रिक क्रियाओं के लिए प्रयोग में आने वाले दुर्लभ प्रजाति के Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप को बेचने के उद्देश्य से हरियाणा के एक अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह “लाडवा गैंग’ की गोपनीय सूचना मिली.जानकारी में पता चला कि इस गिरोह के 03 सदस्यों के नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग विकासनगर पर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार मे दो मुंह सांप लेकर  देहरादून तांत्रिक विद्या के लिए ऊंचे दामों पर बेचने आए हैं..

इसी सूचना के आधार पर एसएसपी अजय सिंह द्वारा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए.पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुल नंबर-2 के पास घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को वाहन सहित पकड कर वाहन की तलाशी तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप (Red Sand Boa) बरामद हुआ. सांप के सम्बन्ध में उक्त तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जबाव नही दिया गया. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की गई तो तीनों ने बताया कि यह सांप वह हरियाणा से लेकर देहरादून में ऊँचे दाम पर तांत्रिक क्रियाओं हेतु बेचने लाए थे। यह बहुत ऊंचे दामों पर बिकता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 1 करोड़ है तथा स्वयं को लाडवा गैंग को होना स्वीकार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई: अवैध खनन पर कोताही बरतने वाले चौकी इंचार्ज सहित 03 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज…SSP बोले-जनहित पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..

पुलिस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को भी बुलाया गया

वही इस कार्रवाई के दौरान पवन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. जिनके द्वारा बरामद सांप की पहचान Red Sand Boa (Eryx johnii) के रूप में की और बताया कि यह प्रजाति वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 यथा संसोधित 2022 की अनुसूची-1 के पार्ट सी सरीसर्प के क्रम संख्या 01 पर है.और अधिनियम अंतर्गत संरक्षित है.वन विभाग बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति के जीव का शिकार, व्यापार, संग्रहण व परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है. पकडे गये तीनों जीव तस्करों के पास से संरक्षित सांप बरामद होने पर तीनों अभियुक्तों को जुर्म धारा 2, 9, 39, 48, 49B व 51 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में गिरफ्तार किया गया.सभी अभियुक्तों विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया…

यह भी पढ़ें 👉  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत दून पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था..SSP देहरादून ने सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारीयों निर्देशित कर किया ब्रीफ..

गिरफ्तार वन्य जीव तस्करों के नाम/पता:

1-अनिल कुमार पुत्र केवल कृष्ण, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला महावीर कॉलोनी, मकान संख्या 98, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा).

2-अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बुढ़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा)

3-संदीप कुमार पुत्र इन्द्र सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहल्ला चकालन, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार..

तस्करों के कब्ब्जे सब बरामदगी विवरण:

तस्करों कब्जे से एक जीवित Red Sand Boa (Eryx johnii) सांप, संरक्षित प्रजाति (Schedule-I Part-C, WLP Act 1972) एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की Swift कार (Chassis No. MBHZCDESKSB278728 बरामद..

 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें