दून पुलिस परिवार ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाया “हरेला लोक पर्व”…पुलिस लाइन में सैकड़ों की तादात में वृक्षारोपण कर आईजी गढ़वाल व एसएसपी देहरादून ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

देहरादून: देहरादून पुलिस परिवार ने भी हरसोलस के साथ लोक पर्व हरेला का त्यौहार मनाया.. इस मौके गढ़वाल आईजी और एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में सैकड़ो की तादात में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया..हरेला पर्व के अवसर जनपद देहरादून के समस्त थाना/चौंकियो पर वृहद स्तर पर फलदार व छायादार पेडों का वृक्षारोपण किया गया.

एसएसपी ने आमजन को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें 👉  प्रदर्शन :उत्तरकाशी में होटल एसोसिएशन व टैक्सी यूनियन ने ,सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन व नारेबाजी। बोले,ई-पास की बाध्यता हो खत्म।

हरेला पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा रायपुर क्षेत्र में मालदेवता में भी वृक्षारोपण कर आमजन को अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया..

दून पुलिस के अनुसार मंगलवार 16 जुलाई 2024 को लोक पर्व हरेला के अवसर पर दून पुलिस द्वारा हरियाली का संदेश देते हुए वृह्द स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान आई.जी. गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल और एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद के अन्य उच्चधिकारियों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में वृक्षारोपण कर आम जन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरेला लोक पर्व की शुभकामनाएं दी गई..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाला अपराधी मुठभेड में हुआ घायल,पुलिस ने किया गिरफ्तार… संपत्ति के लालच में अपने पिता की भी कर चुका हैं हत्या..SSP देहरादून द्वारा पूरे घटनाक्रम सहित पुलिस कार्यवाही की लगातार DGP को दी जा रही थी जानकारी..

जनपद के सभी थाना-चौकियों वृहद स्तर पर पौधारोपण कर सौंदर्यकरण.

पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में देवभूमि युवा संगठन द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया,इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया.हरेला कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 250 की संख्या में फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया. वही दूसरी ओर हरेला पर्व के अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करते हुए पूर्व से लगे पौधों व क्यारियों का भी सौंदर्यकरण किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP की सटीक रणनीति से चक्रव्यूह में फंसते कुख्यात अपराधी..हत्या/डकैती मामले में 11 वर्षो से फरार चल रहे बदमाश को दून पुलिस ने जालंधर से धरदबोचा....अपराधी बचने के चाहे कितने भी घर बदल लें..दून पुलिस उन्हें उनके असली घर जेल पहुँचा कर ही रहेगी :SSP देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें