ONGC चौक में हुए जानलेवा दुर्घटना मामलें में दून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़..इनोवा कार की कंटेनर से भीषण टक्कर में हुई थी 06 नौजवानों की दर्दनाक मौत..

देहरादून: थाना कैंट के अंतर्गत ओएनजीसी चौक पर बीते 12 नवंबर 2024 की देर रात इनोवा कार दुर्घटना मामलें में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. हादसे की चपेट में आने वाले पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर ट्रक (कंटेनर)पक्ष के खिलाफ धारा 106 (2)BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड में ट्रैफिक के दबाव ने बढ़ाई मुश्किलें..यातायात व्यवस्था सुचारू करने स्वयं सड़क पर उतरे एसएसपी देहरादून…सत्संग,UPSC परीक्षा और ईद से पहले पर्यटकों के हुजूम से ट्रैफिक जाम..

पुलिस के अनुसार शुक्रवार 15 नवंबर 2024 को विपिन कुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय हरिशंकर अग्रवाल निवासी 8 राजपुर रोड देहरादून द्वारा दिनांक 12.11.2024 की रात्रि को उनके बेटे सिद्धेश व उसके दोस्तों की इनोवा कार की टक्कर कालागढ़ चौक पर एक कंटेनर से हुई,जिसमें उनके पुत्र के 6 दोस्तों की मृत्यु होने व उनके पुत्र को गंभीर चोट आने के संबंध में कोतवाली कैंट में तहरीर दी गई, तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट पर मुकदमा अपराध संख्या 226/24 धारा 106 (2)bns के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  राजपुर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से हुई लूट घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा.. गिरफ्तार तीन अभियुक्तों के कब्जे से लुटे गये ₹08 लाख मूल्य की ज्वैलरी और लाखों की नगदी बरामद...घर का भेदी ( ड्राइवर) निकला लूट की घटना का मास्टरमाइंड..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें