PM आगमन से पहले सघन चेकिंग अभियान में दून पुलिस को मिली सफलता..देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही 02 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार..

नाम बदलकर कर ली भारतीय से शादी..बार्डर पार कर अवैध रूप से की भारत में घुसपैठ..

दोनों बांग्लादेशी महिलाओं को किया जाएगा डिपोर्ट:SSP दून

पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत दून पुलिस द्वारा जनपद में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर किया गया था डिपोर्ट: SSP दून

देहरादून: आगामी 9 नवंबर 2025 राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले देहरादून जनपद में संदिग्ध लोगों को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी दौरान पुलिस टीम को शुक्रवार (7 नवंबर)को उस वक्त एक बड़ी सफलता मिली,जब थाना पटेल नगर क्षेत्र से दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जांच पड़ताल में पता चला कि दोनों ही बांग्लादेशी महिलाएं,पटेलनगर क्षेत्र के संस्कृति लोक कॉलोनी में अवैध रूप से निवास कर रही थी..गहनता से पूछताछ करने और तलाशी लेने पर दोनों महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया.दोनों महिलाओं द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार कर भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना भी स्वीकार किया गया.. एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं के फ़ोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किया गया,जिसके आधार पर दोनों अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जल्द बढ़ सकता है सियासी तापमान। सूबे में बड़े दिग्गज नेताओं के दलबदल की चर्चाएं तेज !!

जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थी दोनों महिलाएं, उसी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर उससे करी शादी.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों बांग्लादेशी महिलाओं ने पूछताछ में बताया गया कि वे दोनों अलग अलग समय पर सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में आयी थी,जहां से अलग-अलग स्थान पर रहने के बाद वे दोनों एक- दूसरे से दिल्ली में मिली.वहाँ से दोनों एक साथ देहरादून आयी.मरियम नाम की बांग्लादेशी महिला ने अपना नाम बदलकर स्वाति रख लिया,और भारतीय नागरिक धर्मवीर से विवाह कर लिया. धर्मवीर जो टैक्सी चालक है, उसी की टैक्सी से दोनों अभियुक्ताये दिल्ली से देहरादून आयी थी. मरियम अभियुक्ता ने भारत में रहने के लिए टैक्सी ड्राइवर धर्मवीर को अपनी बातों में फंसा कर उससे विवाह कर लिया.शादी के बाद अब उनकी एक 01 साल की पुत्री भी हैं. वही दूसरी अभियुक्ता शिवली द्वारा सहारनपुर में कारपेंटर का काम करने वाले सलमान से विवाह किया था,जिसे उसने मॉल में मुलाकात के दौरान खुद के मॉल में ही काम करने की बात बताकर शादी के लिए मनाया था.इस अभियुक्ता का भी एक 10 माह का बेटा है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF ने समय रहते कार्यवाही कर उधम सिंह नगर में एक युवती को आत्महत्या करने से बचाया..

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 07 बाग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट तथा 07 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है.अब गिरफ्तार की गई इन दोनों बांग्लादेशी महिला नागरिकों के विरुद्ध भी नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उनको बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: पुलिस दारोग़ा भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने का मामला..आरोपी व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखंड में लागू नए कानून के तहत दून पुलिस ने किया मुदकमा दर्ज..

बता दें कि आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है..

गिरफ्तार बांग्लादेशी महिलाएं

1- स्वाति उपाध्याय उर्फ मरियम पुत्री सिद्दीक अकोन मूल निवासी ग्राम सोन बुनिया, बरगुना सदर, जिला बरगुना, बांग्लादेश

2- शिवली अख्तर उर्फ जॉली उर्फ सना पुत्री जसमुद्दीन मूल निवासी ग्राम जिन्नत अली, हाजीबारी, पोस्ट ऑफिस रसूलपुर, थाना देवीदर, जिला – कुमिल्ला, बांग्लादेश

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें