सबक़: सरेराह गुंडई दिखाने वालों को दून पुलिस लाई घुटनों पर..05 अभियुक्त गिरफ्तार..ऋषिकेश क्षेत्र में 02 व्यक्तियों के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल..

घटना का संज्ञान लेते हुए SSP देहरादून द्वारा तत्काल कार्रवाई के दिये गए थे निर्देश..

ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए 05 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार..

देहरादून/ऋषिकेश: सरेराह गुंडई दिखाने वाले 05 बदमाशों को दून पुलिस द्वारा घुटनों पर लाकर गिरफ्तार किया हैं.मामला ऋषिकेश क्षेत्र का हैं,जहाँ 02 व्यक्तियों को दबंगई दिखाते हुए सरेआम मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था..वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा  आरोपित लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे..इसके बाद ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में शामिल लोगों को चिन्हित करते हुए 05 अभियुक्तों को घुटनों पर लाकर 23 मई 2025 को  गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: सहस्त्रधारा नदी में बहने से दो युवकों की मौत..बामुश्किल एक की बची जान…दिल्ली निवासी दोनों मृतक..

 ऋषिकेश कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप राणा के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें स्कूटी व बाइक पर सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा सरेआम दबंगई दिखाते हुए एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट की जा रही थी.वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये. ऐसे में वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वीडियो का ऋषिकेश श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत भट्टोवाला का होने की जानकारी मिली. जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर जाकर आस-पास के लोगों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित किया गया.इसी क्रम में 23-05-25 को मुखबिर की सूचना घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उक्त घटना के सम्बन्ध में पीडित हरीश रावत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  नटवरलाल: नकली गोल्ड से लोन लेने वाले उत्तर प्रदेश के 02 शातिर नटवरलाल आए दून पुलिस की गिरफ्त में…ICICI Bank में नकली गोल्ड ज्वेलरी दिखाकर लोन लेने का किया प्रयास..पूर्व में इसी तरह बैंकों से लाखों रुपये का लोन लिया..

 गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- राघव दिवाकर पुत्र मुनेश दिवाकर निवासी मकान नंबर 566 आवास विकास कॉलोनी निकट रिलायंस टावर आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून,  उम्र 19 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  नशे का सुरूर बनाने के लिये रखा अपराध से वास्ता..दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर दिखाया जेल का रास्ता… गिरफ्तार शातिर चोरों के कब्जे से चोरी की गई 02 कारें बरामद..

2- अंकुश कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी गली नंबर 5 स्टेडियम आवास विकास निकट एलआईसी ऑफिस के सामने आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष..

3- संदीप शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी साई पार्क आवास विकास कॉलोनी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष..

4- साहिल रजा पुत्र मुशाहिद राजा निवासी साई पार्क आवास विकास कॉलोनी आईडीपीएल, कोतवाली ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 21 वर्ष..

5-  हरीश थापा उर्फ हैरी पुत्र पदम सिंह थापा निवासी गुलरानी रुषा फार्म श्यामपुर, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें