नेक कार्य:बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान..पिछले 15 वर्षों से अपने परिजनों से बिछडे व्यक्ति को राजपुर पुलिस ने सकुशल ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द…

बिहार से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड पहुंचे लापता व्यक्ति की तलाश करते हुए परिजन पहुँचे थे देहरादून..

अपने बिछड़े परिजन की तलाश हेतु पुलिस से किया था अनुरोध..

बिछड़े व्यक्ति को सकुशल पाकर परिजनों ने किया दून पुलिस का आभार व्यक्त..

देहरादून: वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य मे पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *”ऑपरेशन मिलाप”अभियान के अंतर्गत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतू व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है.इस अभियान के तहत कुछ दिन पूर्व जनपद छपरा बिहार से आये एक व्यक्ति शमशाद द्वारा थाना राजपुर आकर बताया गया कि उनका बड़ा भाई नौशाद पिछले 15 साल से अपने गांव से लापता है,जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.वही उनके द्वारा बिहार पुलिस को सूचित करने के साथ ही उसकी तलाश हेतु मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी इस सम्बन्ध में सूचित किया गया है.इसके कुछ दिन पूर्व ही उन्हें पता चला कि उसके भाई को किसी ने देहरादून में मसूरी रोड में घूमते हुए देखा है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति फर्जीवाड़े पर SIT की जांच शुरू..पहली बैठक में बनी कार्रवाई योजना..घोटाले की परिधि में आये 5 जिलों के अधिकारियों से 3 दिन में रिपोर्ट तलब..

 वही मामलें की संवेदनशीलता देखते हुए थाना राजपुर पर गठित टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सहायता से उक्त लापता व्यक्ति को डीआईटी कालेज मसूरी रोड के पास से सकुशल बरामद करते हुए उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया. पिछले 15 साल से लापता अपने भाई के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  Big News:विधानसभा सत्र में विपक्ष के शोर शराबे के बीच सख्त धर्मांतरण और अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक हुआ पारित....

 लापता व्यक्ति :-

नौशाद पुत्र दिल मोहम्मद निवासी दयालपुर, थाना जनता बाजार, जनपद छपरा, बिहार, उम्र 50 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें