सख्ती :छात्रों में बढ़ती अपराध की प्रवृत्ति को लेकर दून पुलिस ने शैक्षिक संस्थानों पर कसा शिकंजा… कॉलेजों में गुटबाजी करने वाले छात्रों पर रहेगी पुलिस की सतत निगरानी:SSP दून..

सभी कॉलेज/यूनिवर्सिटीज को प्रत्येक छात्र का डाटा संकलित कर अति शीघ्र उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों द्वारा कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर शिक्षण संस्थानों की भी होगी जिम्मेदारी तय.

देहरादून :SSP देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों मे पढ़ाई की आड़ में गुट बाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करने तथा छात्रों के बीच बढ़ती आपराधिक प्रवर्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े दिशा निर्देश दिये गए है. उक्त आदेश के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित माया तथा एकफाई यूनिवर्सिटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी छात्र छात्राओं को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी छात्र के किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त मिलने अथवा ऐसी किसी भी शिकायत के प्राप्त होने पर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस" की भव्य पुलिस परेड की आन-बान-शान को देख राज्यपाल,CDS और CM धामी हुए गदगद..SSP देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के उत्कृष्टता व संगठन कौशल के प्रदर्शन को मिली जमकर सराहना..

वही इसके अतिरिक्त कॉलेज प्रबंधन को अपने संस्थानों में छात्रों के मध्य होने वाले किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने तथा कॉलेज में गुटबाज़ी करने वाले छात्रों को चिन्हित करने हेतु सभी छात्रों का डाटा संकलित कर तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए..इस दौरान कॉलेज प्रबंधन तथा हॉस्टल संचालकों को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि रात्रि 10:00 बजे के बाद कोई भी छात्र हॉस्टल अथवा आवासीय परिसर से बाहर न जाए, यदि रात्रि में कोई छात्र अनावश्यक रूप से बाहर घूमता हुआ अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो संबंधित छात्र के साथ- साथ हॉस्टल संचालक तथा कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी..

यह भी पढ़ें 👉  फ़र्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार,SDM समेत कई बड़े अधिकारियों को फिल्मी अंदाज में रौब से फ़ोन कर करवाते थे अपने काम.. गिरफ्तार अपराधी हरियाणवी फिल्मों के भी कलाकार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें