फ़र्जी इनकम टैक्स कमिश्नर बनकर जमीनों की धोखाधड़ी करने वाले 02 शातिर बदमाश गिरफ्तार,SDM समेत कई बड़े अधिकारियों को फिल्मी अंदाज में रौब से फ़ोन कर करवाते थे अपने काम.. गिरफ्तार अपराधी हरियाणवी फिल्मों के भी कलाकार..

देहरादून पुलिस ने ऐसे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो  इनकम टैक्स के फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर बनकर जमीनों की धोखाधड़ी करते थे.पकड़े गए दोनों अभियुक्त उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले हैं. पुलिस खुलासे के अनुसार दोनों अभियुक्तों ने देहरादून के विकास नगर इलाके में एक किसान की 6 बीघा जमीन को बेचने में फर्जीवाड़ा कर 50 लाख रुपए का ग्राहकों से वसूली की. यह मामला तब उजागर हुआ जब इनमें से गगनदीप खुद को इनकम टैक्स जॉइंट कमिश्नर बनकर लगातार देहरादून विकासनगर एसडीएम को रौब से फोन करके रजिस्टार ऑफिस से अपने काम कराने का दबाव बना रहा था. इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी देहरादून के पास पहुंची,जिसके बाद देहरादून एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सहारनपुर से दिल्ली फरार होने वाले दोनों शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्त में आए अभियुक्तों के कब्जे से दो रजिस्ट्री और दो फर्जी से एग्रीमेंट सहित इनकम टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर के जाली आई कार्ड भी बरामद हुए. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ सहारनपुर में कई जालसाजी के मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं,जिसके चलते दोनों जेल भी काट चुके हैं.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और प्रहार..लाखों की स्मैक के साथ 02 ड्रग्स पेडलरों को सेलाकुई पुलिस ने दबोचा…
बाइट:दलीप सिंह कुँवर,DIG/SSP देहरादून..

गिरफ्तार अभियुक्त हरियाणा की देसी फिल्मों के भी कलाकार

इनकम टैक्स का फर्जी ज्वाइंट कमिश्नर बनकर जमीनों की जालसाजी करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त हरियाणा देशी फिल्मों में विलेन का रोल भी करते हैं. यही वजह है कि वह बड़ी सफाई से खुद को इनकम टैक्स कमिश्नर बताकर राजस्व अधिकारियों के अलावा पुलिस और जेल प्रशासन तक को रौब दिखाकर अपना काम कराने का दबाव बनाते थे.एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुँवर के अनुसार गिरफ्तार दोनों शातिर बदमाश फ़र्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर कई काम करा चुके हैं.ऐसे में अब पुलिस इनके नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर आगे की परतें खोलने में जुटी हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के इन होमगार्ड्स अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक..

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*: 
01: गगनदीप कुमार पुत्र अमनदीप निवासी- बरसी पो0ओ0टिकरोल थाना तीतरो जिला सहारनपुर उ0प्र0
02: मुंतज़िर पुत्र इकराम  निवासी जुनारदा थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: दून मेडिकल कॉलेज की पांचवी मंजिल से कूदने की धमकी देकर सिरफिरे ने किया इस कारण ड्रामा..बमुश्किल पुलिस ने किया काबू .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें