युद्धस्तर पर दून पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”..अवैध गतिविधियों में लिप्त 24 गिरफ्तार…संदिग्ध अवस्था में रात को घूम रहें सैकड़ो लोगों से पूछताछ/हिरासत में भी…

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पब/बार/होटल/ रेस्ट्रोरेंट में औचक छापेमारी..अवैध रूप से शराब हुक्का जैसा नशा पहुंचने वाले कई प्रतिष्ठानों पर मुकदमा..ड्रिंक एंड ड्राइव पर भी सख्ती बढ़ी.

ऑपरेशन प्रहार” के साथ वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक”

अभियान के दौरान जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस टीमों द्वारा वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही

अवैध गतिविधियों/नशा तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देर रात्रि में अवैध रूप से अपने प्रतिष्ठानों में हुक्का/शराब पिलाने वाले 03 अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया हिरासत में

नशा तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को अवैध शराब/मादक पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार

अवैध रूप से सट्टा लगाते हुये 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सट्टे में प्रयुक्त सामग्री व नगदी की बरामद

10 संदिग्धों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु लाया गया थाने

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 07 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थानों/ रेस्ट्रोरेंट में शराब पी रहे 65 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लाया गया थाने, सख्त चेतावनी देते हुये की वैधानिक कार्यवाही

रात्रि में घूम रहे 1100 से अधिक व्यक्तियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ, 100 से अधिक व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज

यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 63 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर वसूला 43,500/- ₹ का जुर्माना

80 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 07 वाहनों को किया सीज

देहरादून :मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे ऑपेरशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के कड़े निर्देश हैं. इसमें अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश है. इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध युद्धस्तर पर वैधानिक कार्यवाही जारी है.. 05/06 अप्रेल 2026 की रात्रि एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सघन चौकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया गया.रायपुर क्षेत्र में 01 रेस्टोरेंट,डेटिंग पाइण्ट के संचालक द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया.साथ ही मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया. इसके अतिरिक्त जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 47 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या से देहरादून के भंडारी बाग इलाकें में फैली सनसनी. प्रथम दृष्टया लूटपाट के इरादे से हत्या कारित की जानकारी.. अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं.

वही राजपुर क्षेत्र में देर रात्रि होटल बार/ रेस्टोरेंट की चेकिंग के दौरान इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित स्पॉट कैफे के संचालक द्वारा देर रात्रि तक अपने कैफे को खोलकर लोगो को हुक्का पिलाया जा रहा था. ऐसे में कैफे संचालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करते हुये उसे हिरासत में लिया गया. साथ ही सम्बन्धित कैफे को बन्द कराया गया.

वही कोतवाली विकासनगर और डोईवाला क्षेत्र में रात्रि चेकिंग/कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से सट्टे की खाईबाडी करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध सट्टा सामग्री और नगदी बरामद की गई.इस मामले में सटोरियों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर और डोईवाला पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 14.72 ग्राम अवैध स्मैक तथा 227 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को सीज किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  "गौरव सैनिक सम्मान" समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग.. सैनिकों के सम्मान में कई लाभकारी घोषणाऐं भी की…

कैण्ट, प्रेमनगर और क्लेमेंटाउन क्षेत्र में भी ताबड़तोड़ कार्रवाई..

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर रहे 07 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा कैण्ट, प्रेमनगर तथा क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. वही रात्रि में घूम रहे 1152 व्यक्तियों को चेक कर उनसे मौके पर पूछताछ करते हुए 80 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई. रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्र में कुल 122 संदिग्ध व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर कुल 34600/- ₹ का जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 23 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 63 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 43500/- का जुर्माना वसूला गया तथा 80 वाहन चालकों के न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 07 वाहनों को सीज किया गया।

अवैध रूप से अपने प्रतिष्ठान में शराब पिलाने में रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार:

01: विजेंद्र सिंह सजवान पुत्र मेहर सिंह निवासी दून हिल कॉलोनी, रिंग रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 47 वर्ष
02: किशन सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी दून हिल कॉलोनी, रिंग रोड, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 50

प्रतिष्ठान में हुक्का पिलाने वाला राजपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया अभियुक्त:

01: शुभम गोयल पुत्र अंशु गोयल निवासी 163 किशनपुर राजपुर रोड देहरादून

सट्टे में गिरफ्तार अभियुक्त:-

यह भी पढ़ें 👉  बार काउंसिल उत्तराखंड चुनाव 2026: जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी तीसरी बार निर्वाचित होकर चुने गए..

कोतवाली विकासनगर से:

01- गुलाब पुत्र स्व0 श्री दिलीप सिंह निवासी जमनीपुर थाना सहसपुर जिला देहरादून उम्र 61 वर्ष
02- नासिर पुत्र श्री अब्दुल निवासी राम बाग ऐटनबाग थाना विकासनगर जिला देहरादून उम्र 62 वर्ष

बरामदगी:-

01 – 02 पाकेट डायरी व 8050 रू0 नगद बरामद हुए।

कोतवाली डोईवाला से

01: सौरभ कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी: ग्रा0 मेहर, अलीपुर थाना नहटौर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल: केशवपुर बस्ती, डोईवाला।

बरामदगी:-
सट्टा पर्ची व 2460 रू0 नगद

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले गिरफ्तार अभियुक्त

01: कोतवाली प्रेमनगर

1- आर्यन पुत्र दीपक उम्र 28 वर्ष निवासी गांव मुकमेलपुर थाना अलीपुर दिल्ली-36
2-लोकेश पुत्र विजय सिंह उम्र-36 निवासी मुकमिलपुर थाना अलीपुर दिल्ली-36
3-मनमीत पुत्र विजेन्द्र उम्र-31 वर्ष निवासी निवासी मुकमिलपुर थाना अलीपुर दिल्ली-36

02: थाना कैंट
1- राजेश नागिया पुत्र स्व0 श्री रमेश नागिया निवासी 40/1 ईदगाह प्रकाश नगर थाना कैंट देहरादून उम्र 60 वर्ष,
2- नितिन नागिया पुत्र श्री राजेश नागिया निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष
3- संजय नागिया पुत्र स्व0 श्री रमेश नागिया निवासी उपरोक्त उम्र 57 वर्ष,
4- ऋषभ नागिया पुत्र श्री संजय नागिया निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष

मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्त:-

कोतवाली डोईवाला से

01: तेजपाल सिंह उर्फ गोलू उर्फ हकला पुत्र स्व0 कुलवन्त सिंह निवासी: डैम वाली रोड केशवपुर बस्ती कोतवाली डोईवाला, उम्र 27 वर्ष,

बरामदगी:-

7.51 ग्रा0 अवैध स्मैक

कोतवाली प्रेमनगर से

01: बिजेन्द्र रावत पुत्र आलम सिंह रावत निवासी पौंधा थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून

बरामदगी:

47 ट्रैटा पैकेट माल्टा देशी शराब मसालेदार

थाना नेहरू कॉलोनी :-

01: सुमित उर्फ सत्यम उर्फ चिरवा पुत्र रामकृपाल निवासी: देवऋषि एन्क्लेव पटेलनगर मूल निवासी: ग्राम कोहनिया, धानेपुर गोण्डा उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष

बरामदगी:-
7.16 ग्रा0 अवैध स्मैक

कोतवाली रायवाला

01: अजय कुमार पुत्र अक्षय कुमार निवासी: शेरगढ लालतप्पड डोईवाला उम्र 19 वर्ष

बरामदगी;-
01: 180 टैट्रा पैक देसी शराब
02: स्कूटी यू0के0-14- एफ-2439

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें