दिल्ली से देहरादून आकर युवती पर तेजाब फेंकने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार….फ़ेसबुक पर एक तरफा प्यार करने वाला केरल निवासी रियास अब सलाखों के पीछे….महिला अपराधों के प्रति दून पुलिस गंभीर: SSP देहरादून

देहरादून: सोशल मीडिया से जान पहचान बनाकर एक तरफा प्यार करने वाले सिरफिरे युवक की हदें इतनी बढ़ गई कि उसने देहरादून पहुँचकर युवती पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया..गनीमत रही कि लड़की ने समय रहते खुद को तेजाब अपने ऊपर गिरने से बचा लिया..युवती की शिकायत पर दून पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केरल निवासी रियाज पीपी को जोलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 35 वर्षीय आरोपी अभियुक्त रियास पीपी पुत्र पल्लीप्परामबा केरला के कुनयील किजुहुपरामबा का रहने वाला हैं..कोतवाली डोईवाला पुलिस के अनुसार 5 जनवरी 2024 को थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत भानियावाला निवासी युवती द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि केरला निवासी रियास नाम के एक व्यक्ति द्वारा वादनी का हाथ खीचकर उनके साथ पहले अभद्रता की,फिर विरोध करने पर अभियुक्त ने उसके ऊपर तेजाब फेंका..हालांकि गनीमत रहा कि समय रहते शिकायतकर्ता द्वारा अपने आप को बचाते हुए हट जाने से तेजाब उस पर नही गिरा..इतना ही नहीं इसके बावजूद एक तरफा प्यार में सिरफिरे हुए रियास  शिकायतकर्ता व उसके परिजनो को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.. मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के शिकायत पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला में धारा- 354/326b/506 IPC बनाम रियाज पर मुक़दमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू की गई..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर :ओवरटेकिंग विवाद में फायरिंग, दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर को लगी गोली,हुई मौत..फायरिंग करने वाले दबंगों गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ में जुटी दून पुलिस..

एसएसपी की सख्ती के चलते समय रहते अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी..

वही घटना की गंभीरता के दृष्टिगत SSP देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीमें गठित की गई..गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी की गई..इसी कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के चलते केरल निवासी अभियुक्त रियास पीपी पुत्र पल्लीप्परामबा को जौलीग्रान्ट क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई..

यह भी पढ़ें 👉  "Uttarakhand Global Investor Summit -2023" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभाग करने के दृष्टिगत जमीन से लेकर आसमान तक पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था..कार्यक्रम स्थल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित..सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख़्त कार्यवाही..

बेंगलुरु से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून आकर द्वेषपूर्वक आकर तेज़ाब फेंकने की हिमाकत..

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रियास ने पूछताछ में बताया कि वह बेंगलुरु में कार सेल्स व ड्राइविंग का काम करता है. बैंगलुरु में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये उसकी पहचान शिकायतकर्ता युवती से हुई थी,जो बेंगलुरु में पढ़ती थी.उसके बाद उनकी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जान पहचान बढ़कर उनकी अक्सर बातें होती थी..इसके बाद बीते वर्ष जून 2023 में उक्त युवती देहरादून वापस आ गयी..वर्तमान में युवती देहरादून जोलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में नौकरी कर रही हैं…इसी बीच अभियुक्त दिल्ली से डिजायर कार लेकर देहरादून आया था और यहाँ द्वेषपूर्वक उसके द्वारा लड़की के ऊपर तेजाब फेकने का प्रयास किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  धरपकड़: पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबो को दून पुलिस कर रही नाकाम..लग्जरी कार से अवैध शराब की खेप बरामद कर 02 तस्करों को सेलाकुई पुलिस ने दबोचा..बीते 20 दिनों लगभग ₹01 करोड़ मूल्य की अवैध शराब बरामद,68 मुक़दमें दर्ज कर 71 शराब तस्कर गिरफ्तार..

गिरफ्तार अभियुक्त..

रियास पीपी पुत्र पल्लीप्परामबा निवासी कुनयील किजुहुपरामबा केरला उम्र 35 वर्ष..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें