पेपर लीक मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी सहित 5 नकल माफियाओं की संपत्ति जब्त कार्रवाई शुरू,युवाओं का भविष्य बर्बाद कर संपत्ति जोड़ने वालों पर प्रभावी शिकंजा जरूरी:SSP हरिद्वार

75 लाख से अधिक की संपत्ति होगी ज़ब्त..

पटवारी/लेखपाल पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी व रितु चतुर्वेदी सहित 5 नकल माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हरिद्वार पुलिस ने शुरू कर दी गई है.नकल माफियाओं के खिलाफ कानूनी शिकंजे का दायरा बढ़ाते एसएसपी अजय सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही के अंतर्गत इन नकल माफिया को चिन्हित किया हैं.हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर थाना कनखल में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए नकल माफिया संजीव चतुर्वेदी व रितु चतुर्वेदी सहित गैंग से जुड़े 05 सदस्यों की कुल 75 लाख 60 हजार की सम्पत्ति का मुल्यांकन किया गया है. चिन्हित सम्पत्ति में बरामद 4,150,000/- (इकतालीस लाख पचास हजार रुपये) नगदी व 3,412,000/- (चौंतीस लाख बारह हजार रुपये) कीमत के प्लॉट शामिल हैं.अब सम्पत्ति जब्तिकरण (Property Attachment) के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की गई है..DM अनुमति की औपचारिकता पूरे होते ही संपत्ति अटैच की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:प्रॉपर्टी बेचने के लालच में PM-CM के साथ ही देहरादून SSP को IG बताकर अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देने वाले "प्रव्या डेवलपर्स" पर दर्ज मुकदमा..

इन अभियुक्तों पर धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है..

1- संजीव चतुर्वेदी पुत्र त्रिपुरारी निवासी मौहल्ला कदम्भ चौराहा बड़ी मठिया के सामने थाना सदर जिला बलिया उ.प्र. हाल निवासी भगीरथ आवासीय परिसर, टाईप-03, एफ-4 लोक सेवा आयोग कनखल हरिद्वार..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:उत्तराखण्ड में देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर STF का प्रहार..सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति क़ो दबोचा ..अन्तरराज्यीय देशद्रोही नेटवर्क से भी जुड़े तार,यूपी में भी STF क़ी दबिश..

2- रितु चतुर्वेदी पत्नी संजीव चतुर्वेदी निवासी उपरोक्त..

3- राजपाल पुत्र स्व. फूल सिंह निवासी ग्राम कुलचन्दपुर उर्फ नथौड़ी थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर उ.प्र…

4- संजीव कुमार दुबे पुत्र स्व. मांगेराम निवासी उपरोक्त..

5- रामकुमार पुत्र सुग्गन निवासी सेठपुर लक्सर हरिद्वार..

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सम्पत्ति जोड़ने वाले नकल माफियाओं पर प्रभावी शिकंजा जरूरी:SSP

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर:देहरादून में ‘सिम बॉक्स’ से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर! STF का बड़ा एक्शन, क्रेडिट कार्ड डेटा बरामद—2 गिरफ्तार..

वही नकल माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने साफ़तौर पर कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सम्पत्ति जोड़ने वाले नकल माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही में एक और कदम बढ़ाते हुए संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही जरूरी है.ऐसे में उन्हें उम्मीद हैं कि समाज में फैली इस बिमारी को जड़ से दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदम भविष्य के लिए नजीर साबित होंगे.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें