दून पुलिस की मुस्तैदी आई काम: पत्नी और प्रेमी की हत्या करने से ठीक पहले आरोपी गिरफ्तार…तमंचा कारतूस बरामद.

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को एन-वक्त पर गिरफ्तार किया है जो अपनी पत्नी और शक के आधार पर उसके प्रेमी की हत्या करने की फ़िराक में हथियार लेकर घूम रहा था.गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद हसीन के कब्जे से पुलिस को एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं.मामला थाना नेहरू कॉलोनी के अंतर्गत नवादा हरिपुर का है. जहां पुलिस ने एक डबल मर्डर को समय रहते नाकाम कर मूल रूप से उत्तर प्रदेश बरेली के रहने वाले अभियुक्त मोहम्मद हसीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  आस्था:आदि कैलाश ॐ पर्वत आने वाले इस वर्ष रिकार्ड तीर्थ यात्री..सीमांत तीर्थाटन में जबरदस्त उछाल..

पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर करना चाहता था दोनों की हत्या: अभियुक्त

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि लंबे समय से उसकी पत्नी और एक बाहरी व्यक्ति के बीच अवैध संबंध चल रहे हैं.यही कारण हैं कि आये दिन उसके घर में पत्नी के साथ झगड़ा और तनावपूर्ण विवाद चल रहा हैं.मामला काफी बिगड़ने के चलते उसने दोनों को ठिकाने लगाने की ठान ली.इसी मकसद से वह देहरादून से काशीपुर गया,जहां से उसने एक अवैध देसी तमंचा और दो कारतूस ख़रीदे.. हथियार लेकर जैसे वह देहरादून नवादा हरिपुर अपने घर के नजदीक पहुंचा तो वहां पड़ोस में किसी की मौत हो गई थी. जिसके चलते वहाँ काफी लोगों की आवाजाही होने के चलते वह अपने मकसद को अंजाम नहीं दे सका.इधर समय रहते पुलिस ने मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर 9 जून 2023 की देर रात लगभग 2:30 बजे के आसपास नवादा इलाके से अभियुक्त मोहम्मद हसीन को डबल मर्डर के वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें 👉  धोखाधड़ी: सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ₹26 लाख हड़पने वाली प्रधान सहायक महिला दून पुलिस की गिरफ्त में… आरोपी महिला के खिलाफ सचिवालय में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के 03 मुक़दमें दर्ज.

 गिरफ्तार अभियुक्त:

 मोहम्मद हसीन पुत्र मुन्ने निवासी हरिपुर नवादा थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून स्थायी पता ग्राम बहेडी थाना बहेडी जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 16 लाख स्मार्ट विद्युत मीटर लगाकर टेक्नॉलोजी के माध्यम से पारदर्शिता लाने का कार्य हुआ.. अधिकारी/ कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें