रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का प्रयास..गिरफ्तार नामज़द सहित कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज…

किसी को शांति भंग नहीं करने दिया जाएगा..अगर कोई देहरादून  की कानून व्यवस्था को चैलेंज करेगा तो कानून अपना काम करेगा : SSP देहरादून.

देहरादून: शुक्रवार 23 फरवरी 2024 को कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान  कुछ शरारती तत्वों द्वारा बैनर व पोस्टर फाड़े गए हैं..इस घटना का  तत्काल संज्ञान लेते हुए शांति व्यवस्था को भंग करने पर आज़म खान पुत्र मशरूर खान निवासी 306 प्रधान वाली गली,माजरा थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया..वही इस पूरे मामलें पर शिकायतकर्ता अमन स्क्वाडिया निवासी इंद्रेश नगर  की तहरीर के आधार पर आज़म खान पुत्र मशरूर खान सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में कोतवाली नगर में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने CM कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग ऑफ किया..

पुलिस जानकारी के अनुसार अभियुक्त आजम खान के खिलाफ पूर्व में भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने के संबंध में मुकदमें पंजीकृत है..

दून एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि देहरादून नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूर्ण रूप बहाल हैं.. किसी को भी शांति भंग करने नहीं दिया जाएगा. इसके बावजूद अगर कोई कानून व्यवस्था को चैलेंज करता है तो,कानून बखूबी अपना काम करेगी..

यह भी पढ़ें 👉  खतरे की जद में ये गाँव, देखते देखते पहाड़ का बड़ा हिस्सा हुआ ज़मीदोज़. कई घरों में मंडराने लगा खतरा. *देखिए वीडियो...*

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें