
देहरादून: तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड का जवाब देहरादून पुलिस ने शूटर और बदमाशों को उनकी ही भाषा में गोली मारकर एनकाउंटर के दौरान दिया है. घटना के बाद से पुलिस ने पिछले 24 घंटो में सघन नाकेबंदी धरपकड़ अभियान चलाते हुए घटना को अंजाम देने वाले शूटर और उनके सहयोगियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह बदमाशों से मुठभेड़ की.इसी दौरान रायपुर के लाडपुर जंगल और डोईवाला से आगे लालथप्पड़ के जंगल में हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे धरपकड़ की कमान स्वयं एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने संभाली, जो मौके मुठभेड़ के बाद बदमाशों को इलाज के लिए देखने अस्पताल भी गए.. मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हत्याकांड के दोनों शूटर के कब्जे से देसी पिस्तौल/ तमंचा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है. बता दे कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए थे.जिसका असर इन बदमाशों की धरपकड़ से रहा.





गोली लगने वाले बदमाशों ने तिब्बती मार्केट हत्याकांड की घटना कबूली.. पूछताछ ज़ारी.
देहरादून पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली.. पुलिस अब उनसे घटनाक्रम और इस हत्या की वजह से संबंधित सभी पहलुओं को लेकर लगातार पूछताछ कर रहीं है…
दून पुलिस का पलटवार
हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान
तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई,पुलिस मुठभेड़ मे बदमाश गिरफ्तार,बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कॉरपोरेशन चिकित्सालय ले जाया गया
चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही,मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया,मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली
घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना
एसएसपी देहरादून पहुंचे चिकित्सालय
एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन चिकित्सा पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई
बदमाशों का चिकित्सालय में कराया जा रहा है उपचार
बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद
पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली
लगातार पूछताछ जारी..









