आस्था: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुँचे..ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की…

मुख्यमंत्री ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया.इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को  शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक  व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 44 अधिकारी/कर्मचारियों को SSP देहरादून द्वारा किया गया सम्मानित...

उखीमठ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास स्थल पहुँचे.जहाँ उन्होंने ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा. इससे न केवल वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा,बल्कि यहां के अनेक पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे। साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सहायक होंगे.

यह भी पढ़ें 👉  सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की चिकित्सा सेवा का मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ..कैलास यात्रा सहित केदारनाथ,बद्रीनाथ,मध्यमहेश्वर,तुंगनाथ और रुद्रनाथ यात्रा में उपलब्ध होगी हिमालय उच्च चिकित्सा सुविधाएं..

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल,भरत चौधरी सहित बदरी- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष  अजेंद्र अजय भी उपस्थित रहें..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें