Fake News video.. ऋषिकेश में नहीं टूटी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म.. एजेंसियों की जांच में वायरल वीडियो भ्रामक पाया गया.. AI Generated पाया गया वीडियो ..

भ्रामक खबरे प्रचारित/ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई..

सोशल मीडिया पर ऋषिकेश क्षेत्र में बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के ढहने से 03 व्यक्तियों के खाई में गिरने के वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान..

पुलिस जांच में वायरल वीडियो निकला पूर्ण: भ्रामक..

जांच में the Cliff नाम के रिसोर्ट तथा उक्त बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के नेपाल में होने की मिली जानकारी..

पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गई जांच में उक्त वीडियो भ्रामक एवं AI generated होना आया प्रकाश में. 

सोशल मीडिया पर दून पुलिस लगातार बनाये हुए है सतर्क दृष्टि..

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी,कैम्पटी,ऋषिकेश सहित आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों के भारी आवागमन से यातायात का दबाव बढ़ा.. DGP उत्तराखंड के निर्देश पर देहरादून एसएसपी ड्रोन के माध्यम से मॉनिटरिंग कर ट्रैफिक कंट्रोल करने  में जुटे..

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तथ्यहीन व भ्रामक खबरे प्रसारित करने वालों को पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा चिन्हित..

दून पुलिस की आमजन से अपील- बिना किसी खबर की सत्यता जाने अथवा किसी आधिकारिक पुष्टि के  बिना कोई खबर न करे प्रचारित/ प्रसारित, हो सकती है वैधानिक कार्यवाही..

देहरादून/ऋषिकेश: बंजी जंपिंग एक्सीडेंट से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म पर तीन व्यक्तियों के खड़े होने तथा उक्त प्लेटफार्म के अचानक ढह जाने से तीनों व्यक्तियों के नीचे गिरने से संबंधित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, साथ ही उक्त वीडियो के ऋषिकेश क्षेत्र का होने की जानकारी दी जा रही है.. 

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रख लिया लोन..दून पुलिस लुटेरे को दबोच लूट का माल किया बरामद...कर्ज़ चुकाने के लिए बना लुटेरा..

 वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में बताए गए तथ्यों की जांच के निर्देश दिए गौए, उक्त वीडियो की जांच में उक्त वीडियो का AI जेनरेटेड होना तथा उक्त बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म से मिलते जुलते बंजी जंपिंग एलिवेटर के नेपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई।  जबकि कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त वीडियो का ऋषिकेश क्षेत्र से संबंधित होना बताकर लगातार आमजन को गुमराह करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें 👉  IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले नामी कॉलेज के 5 छात्र गिरफ्तार,सट्टे के अलावा शिक्षण संस्थानों में अवैध शराब तस्करी का भी धंधा..

 देहरादून पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी..

देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी भ्रामक पोस्ट को बिना उसकी सत्यता जाने अथवा बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के आगे प्रचारित/प्रसारित न करें, ऐसा करने पर आपके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें