IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले नामी कॉलेज के 5 छात्र गिरफ्तार,सट्टे के अलावा शिक्षण संस्थानों में अवैध शराब तस्करी का भी धंधा..

देहरादून: थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पंडितवाड़ी सद्भावना कुंज स्थित एक किराए के मकान से आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच बुकीज़ छात्रों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन,14 एटीएम कार्ड, रजिस्टर,23 हजार नकदी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बरामद किए गए.हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए पांचों बुकीज़ देहरादून के दो अलग-अलग कॉलेजों में MSC और BSC की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट है.इतना ही नहीं पकड़े गए अभियुक्त कॉलेजों में हरियाणा और चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब की तस्करी भी करते थे.पुलिस ने छापेमारी के दौरान इनके कब्जे से 70 बोतल हरियाणा मार्का तस्करी की शराब भी बरामद की है.आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पाँचो छात्र मूल रूप से बिहार बेगूसराय के रहने वाले हैं..बताया जा रहा हैं 20 से 23 वर्षीय छात्र  BatBhai.com नाम से एक एप के जरिए आईपीएल ऑनलाइन सट्टा चलाते थे.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत बीती रात से दून पुलिस द्वारा नदी-नालों के किनारें रहने वाले लोगों को लाउड हैलरों के माध्यम से किया जा रहा सर्तक…दुधली नाले में बहने से स्कूटी सवार व्यक्ति लापता..

गिरफ्तार छात्रों को कॉलेज से निलंबित करने की कार्रवाई

देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल के अनुसार बिहार से देहरादून के दो अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई करने आए छात्रों द्वारा आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने एवं शराब तस्करी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.मामले की गंभीरता को देखते संबंधित कॉलेज को आरोपी छात्रों को निलंबित करने के लिए मुकदमे की रिपोर्ट प्रेषित की गई है. ताकि शिक्षण संस्थान से इनको निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  भारी बरसात में दून पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन,नया गांव चौकी प्रभारी जयवीर बने 3 परिवारों के लिए संकटमोचन.. जान की परवाह किए बगैर जलमग्न घरों से सबकों सुरक्षित निकाला..

महंगे शौक पूरा करने के लिए ऑनलाइन सट्टा और शराब का धंधा

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन सट्टा खिलाने और कॉलेजों में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी मूल रूप से जिला बेगूसराय बिहार के रहने वाले हैं. और देहरादून के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं. अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए यह लोग आईपीएल मैचों में  ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साथ ही हरियाणा और चंडीगढ़ से सस्ते दामों में शराब लाकर कॉलेजों के छात्रों को बेचते थे. इस धंधे से इन्हें अच्छा खासा मुनाफा हो जाता था.

 गिरफ्तार अभियुक्त :

1- आदित्य अमन पुत्र राजेश किशोर निवासी ग्राम रतनपुर थाना रतनपुर जिला बेगूसराय, बिहार, उम्र- 23 वर्ष ( यू0आई0टी0 प्रेमनगर (देहरादून)– एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष का छात्र ).
2- प्रणव कुमार डॉलर पुत्र अमरेंद्र कुमार निवासी बली गांव जिला वैशाली बिहार, उम्र 20 वर्ष( जे0बी0 आई0 टी0 सहसपुर में बी0एस0सी0 का छात्र ).

यह भी पढ़ें 👉  शानदार: पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी, चोपता की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर. जबरदस्त बर्फबारी देख पर्यटक हुए गदगद...*video live*

3- आमिर कुमार पुत्र नवीन प्रसाद ग्राम नाव कोठी थाना कोठी जिला बेगूसराय बिहार, उम्र 20 वर्ष( जे0बी0 आई0 टी0 सहसपुर में बी0एस0सी0 का छात्र ).

4- सत्यम पुत्र कमल सिंह निवासी एमडीडीए डालनवाला मूल वाहिद जिला बेगूसराय बिहार में उम्र 23 वर्ष ( यू0आई0टी0 प्रेमनगर – एम0एस0सी0 का छात्र ).

5- हर्ष कुमार पुत्र मृत्युंजय निवासी थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय, उम्र 20 वर्ष.

बाइट:सरिता डोबाल,SP सिटी, देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें