सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 04 पुलिसकर्मियों को SSP देहरादून ने किया तत्काल निलंबित…..मुल्जिम ड्यूटी जैसे संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :SSP दून

देहरादून: सुद्धोवाला जेल में मुल्जिम ड्यूटी पर तैनात 04 पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चारों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.. बताया जा रहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान 29 मुलजिम ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों में से 04 जवान संवेदनशील ड्यूटी पर लापरवाही बरतते हुए अनुपस्थित पाए गए..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी आपदा: हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र से यात्रियों का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..आपदा क्षेत्र धराली में फंसे लोगों को चिनूक और MI-17 हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचाने का कार्य जारी..

जानकारी के अनुसार आज दिनांक 01-02-2024 को जिला कारागार से न्यायालय परिसर देहरादून विचाराधीन बंदियों को लाने व ले जाने के लिए हवालात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के प्रति सजगता व संवेदनशीलता परखने के दृष्टिगत SSP अधीक्षक देहरादून द्वारा SP ग्रामीण को मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों की अकस्मात चेकिंग के लिए भेजा गया.इसी क्रम में जब पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा अकस्मात चेकिंग करने के दौरान मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त  पुलिसकर्मीयों को जिला कारागार सुद्वोवाला के गेट पर चैक किया गया तो डयूटी पर नियुक्त 29 पुलिस कर्मियों में से 04 पुलिस कर्मी सरकारी वाहन में अनुपस्थित पाये गये.ऐसे में अनुपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण व संवेदनशील ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल चारों पुलिस कर्मियों को प्रभाव से निलंबित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एक और बड़े जमीन घोटाले का दून पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश...टी-स्टेट की 12.5 एकड़ भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की हेराफेरी..रजिस्टार ऑफिस की मिली भगत से हुआ जालसाज़ी का खेल: पुलिस....रजिस्टार हेल्पर सहित असम के टिंबर मर्चेंट गिरफ्तार .. मास्टरमाइंड एडवोकेट इमरान फरार.. कई लोगों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ! ..

निलंबित पुलिस कर्मी..

1-  हेड कॉन्स्टेबल- योगेश..

2-  कॉन्स्टेबल- राजेश.

3-  कॉन्स्टेबल- अनुज. 

4-  कॉन्स्टेबल- बच्चन सिंह.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें