ऋषिकेश में भीषण एक्सीडेंट..दो की मौत.. ट्रक और ट्राला ड्राइवर जिंदा जले..SDRF और दून पुलिस ने रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाया…

आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास ट्रक व ट्रोले की टक्कर में लगी भीषण आग,दोनों वाहन चालकों की मौत..

देहरादून: ऋषिकेश में आरटीओ ऑफिस के पास एक बोरिंग करने वाले ट्रक और माल वाहक ट्राले (ट्रक) की आमने-सामने से जबरजस्त टक्कर होने की दुर्घटना सामने आयी हैं. इस हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जानकारी के अनुसार दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी जबरदस्त रही की दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई.जिसकी वजह से दोनों वाहन चालक ट्रक में ही जिंदा जल गए..घटना की सूचना मिलते राहत-बचाव कर मौके पर पहुँची SDRF व पुलिस टीम ने ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया..वही मौके पर पहुँची फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया. SDRF टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया हैं..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: नानकमत्ता हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सुल्तान और सतनाम गिरफ्तार.. नेपाल बॉर्डर और हरियाणा से गिरफ्तार षड्यंत्रकारियों ने ही शूटर्स को रुपये और हथियार उपलब्ध कराए:SSP UDN…अब तक हत्याकांड में 09 अभियुक्त गिरफ्तार,एक का एनकाउंटर..

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2025 को प्रातः लगभग 2:00 बजे SDRF पोस्ट ढालवाला को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ ऑफिस के पास एक ट्रक में आग लग गई है.ट्रक में एक व्यक्ति फंसा है..सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट ढालवाला में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुँची..घटनास्थल पर फायर सर्विस व स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी थी..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: अंतर्राज्जीय नकबजन गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में.. गिरफ्तार अभियुक्तों के क़ब्जे से अलग-अलग चोरी की घटनाओं से संबंधित लाखों की ज्वेलरी व क़ीमती सामान बरामद..

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पाया गया कि 2 वाहन ट्रोला व ट्रक (बोरिंग करने वाला ) की आपसी टक्कर से ट्रोले में आग लग गई थी,जिससे वाहन चालक की जलने से मृत्यु हो गई.वहीं बोरिंग मशीन वाले ट्रक के चालक की भी मौके पर मौत हो गई. ट्रक में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को SDRF व पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया..फायर सर्विस द्वारा ट्रोले में लगी आग को नियंत्रित किया गया तथा SDRF टीम ने दोनों वाहनों के चालकों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस को सुपुर्द किया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: बिल्डर साहनी आत्महत्या प्रकरण में पुलिस LIU की जांच की आंच अब गुप्ता बंधु के घर तक पहुँची..CCTV फुटेज कब्जे में लेकर नए लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें