आग: देहरादून के नामी एलोरा बेकरी में लगी भीषण आग.. धुएं के गुब्बार से आसपास सहमे लोग.. फायर ब्रिगेड बमुश्किल पाया आग पर काबू…

देहरादून: राजपुर रोड स्थित साल पुरानी प्रतिष्ठित एलोरा बेकरी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आगे विकराल रूप ले लिया जिससे आसपास के लोग सहम गए..बेकरी का जब दरवाजा खोला गया तो एकदम से धुंआ का गुबार बन गया, जिससे वहां मौजूद लोग डर गए..हालांकि घटना की सूचना मिलते ही देर रात से सुबह तक देहरादून फायर ब्रिगेड पुलिस की टीम आग बुझाने में जुटी रही…लंबी मशक्कत कर बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस इन्वेस्टिगेशन में जुटी...

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे एलोरा बेकरी से लोगों ने धुंआ निकलता देखा, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड व बेकरी मालिक को दी गई। मौके पर पहुंची फायर टीम ने जब बेकरी का दरवाजा खोला तो एकदम से धुंए का गुबार बाहर निकला। करीब दो बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी रही, इसके बाद फिर सुबह सूचना मिली कि बेकरी से धुंआ निकल रहा है, इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम दोबारा मौके पर पहुंची.. भीषण आग की घटना से बेकरी में रखा लगभग सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया… फिलहाल बेकरी में आग के लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है.. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है..

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय:कांवड यात्रा के अंतिम पडाव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा..पुलिसिंग व्यवस्था बनाने स्वंय मैदान में डटे कप्तान-अजय सिंह…ऋषिकेश में भीषण जाम को स्वयं जाकर खुलवाया.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें