त्यूणी में गैस सिलेंडर फटने से चार मंजिला भवन बना आग का गोला,04 बच्चों की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस फायर टीम ने पाया आग पर क़ाबू, घटना की उच्च स्तरीय जांच,लापरवाही पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई:SSP

देहरादून: जौनसार बाबर के दुर्गम  क्षेत्र में त्यूणी इलाकें गुरुवार चार मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फटने से भवन आग का गोला बन गया. काठ (लकड़ी) से बने इस मकान में देखते ही देखते आग ने वीभत्स रूप धारण कर लिया. हालांकि आग की सूचना मिलने के उपरांत तत्काल ही थाना त्यूणी, मोरी और बॉर्डर से सटे हिमांचल प्रदेश से पुलिस बल सहित त्यूणी व मोरी फायर स्टेशन से दमकल के वाहन मौके पर पहुँचे. चूंकि आग लगने वाला मकान लकड़ी का बना हुआ था,जिसमें गैस सिलेंडर फटने के कारण दमकल के वाहनों के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. ऐसे में आग के भेंट चढ़े 4 मंजिला मकान मौके पर पहुंचे दमकल के वाहनों द्वारा अपने वाहनों की निर्धारित जल क्षमता के अनुसार आग को बुझाने का भरकस प्रयास करते हुए बमुश्किल आग पर काबू पाया गया..उधर आग का गोला बने इस भवन में अत्यधिक धुवा होने के कारण राहत व बचाव कार्य में बेहद मुश्किलें सामने आयी. इसके बावजूद मौके पर पहुँचे राहत एवं बचाव कार्य फायर सर्विस सहित एसडीआरएफ व पुलिस टीमों द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: कोरोना काल में पैरोल के बाद से फरार हुए अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल.. 

जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई :SSP 

वही दूसरी तरफ इस आग घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दे दिए गए हैं.देहरादून एसएसपी/DIG दलीप सिंह कुँवर के मुताबिक यदि उक्त घटना में फायर यूनिट की ओर से किसी प्रकार की कोई देरी अथवा लापरवाही प्रकाश में आती है तो, संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी..

यह भी पढ़ें 👉  ब्लाइंड मर्डर खुलासा:कूड़े के ढेर में मिली तीन लाशों का दून पुलिस ने किया खुलासा..अवैध संबंधों के चलते ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम.. गिरफ्तार हत्यारोपी हसीन ने पहले प्रेमिका रेशमा और फिर नाबालिग लड़की सहित 08 माह की बच्ची को मौत के घाट उतारा…

एसएसपी ने जनता से की शांति व्यवस्था की अपील

वही एसएसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखें और पुलिस प्रशासन का राहत व बचाव कार्य में सहयोग करे..ताकि स्थिति को सामान्य करने में मदद मिल सके..

यह भी पढ़ें 👉  Good News: देहरादून स्मार्ट सिटी मिशन में बेहतरीन सड़क निर्माण के साथ-साथ शहर को आकर्षक बनाने का कार्य जारी..पर्यटकों के लिए मनमोहक और देहरादून वासियों के लिए सुविधाओं युक्त शहर बनाना हमारी प्राथमिकता: स्मार्ट सिटी CEO/DM दून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें