धोखा: फर्जी दस्तावेज बनाकर, पा ली सरकारी नौकरी, स्वास्थ्य विभाग में थी तैनाती. मुकदमा दर्ज ,जाँच शुरू..

देहरादून

थाना रायपुर पर वादी डॉक्टर डीडी चौधरी डिप्टी रजिस्ट्रार उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल डांडा लखोंड देहरादून ने तहरीर दी कि अनिल कुमार पुत्र प्रेमलाल नौटियाल निवासी 16 लोअर नकरौंदा निकट जीरो पॉइंट थाना डोईवाला देहरादून हाल तैनाती चिकित्सा अधिकारी उपजिला चिकित्सालय रुड़की द्वारा उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में अनुचित लाभ प्राप्त करने के आशय से इरादतन कूट रचित दस्तावेजों को असली के रूप में प्रयोग करते हुए धोखाधड़ी से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बतौर चिकित्सक अपना गलत पंजीकरण करवाकर गैरकानूनी रूप से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी प्राप्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  IPS अधिकारी के घर फ़ायर ब्रिगेड वाहन से पानी उपलब्ध कराने की वज़ह कुछ और ही निकली...दून पुलिस ने बताई हकीकत...

तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 553/21 धारा 420 467 468 471 आईपीसी बनाम अनिल कुमार पंजीकृत किया गया है जो कि विवेचना उपनिरीक्षक मानवेंद्र गुसाई चौकी प्रभारी मयूर विहार द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: माउंट त्रिशूल चोटी में जबरदस्त हिमस्खलन। नोसैना के 5 पर्वतारोही 1 पोर्टर लापता। सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें