तोहफ़ा: SSP देहरादून ने निभाया दून पुलिस परिवार का मुखिया होने का फ़र्ज़…करवाचौथ पर महिला अधिकारी/कर्मचारियों को दिया आधे दिन अवकाश का तोहफा..

देहरादून:जनपद देहरादून पुलिस परिवार के मुखिया होने का फर्ज निभाते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा करवाचौथ के पावन पर्व के मौके पर महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को आधे दिन अवकाश का तोहफा दिया है..एसएसपी के अनुसार पुलिस विभाग में नियुक्त महिला अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के साथ अपनी ड्यूटियों के निर्वहन के साथ साथ अपने पारिवारिक कर्तव्यों का भी कठिन से कठिन परिस्थिति में सामंजस्य बैठाते हुए निर्वहन किया जाता है.उक्त सभी परिस्थितियों के दृष्टिगत  करवाचौथ के पावन अवसर पर  दून पुलिस परिवार में ड्यूटीरत समस्त अधीनस्थ महिला अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार हो आज दिनांक :20-10-24 को 02.00 बजे से आधे दिन की अनुमति प्रदान की गई..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: भारत में प्रतिबंधित एमडीएमए ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश..उत्तराखण्ड से नेपाल और मुंबई तक फैले नेटवर्क का उत्तराखंड पुलिस ने किया खुलासा..₹12 करोड़ से अधिक मूल्य की बेशकीमती ड्रग्स बरामद..मुख्य सरगना सहित कई ड्रग्स माफियांओं की गिरफ्तारी..

वही दूसरी ओर दून पुलिस में ड्यूटीरत सभी महिला अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा एसएसपी देहरादून का  आभार प्रकट किया गया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें