Good Job:-दून पुलिस की मुस्तैदी की चलते टली आगजनी की बड़ी घटना…पैट्रोल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर समय रहते त्वरित कार्रवाई के चलते अनहोनी टली..

टैंकर में भरा था 14 हजार लीटर पैट्रोल..हो सकता था बडा हादसा..

देहरादून: दून पुलिस की मुस्तेदी के चलते शुक्रवार एक बड़ी आगजनी की घटना समय रहते कार्यवाही होने से टल गई.. थाना प्रेम नगर इलाके में 14000 लीटर से भरे पेट्रोल टैंक में अचानक आग लग गई. लेकिन तत्काल प्रेम नगर पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते मौके में पहुंचकर आगजनी की घटना पर काबू पाते एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया.

यह भी पढ़ें 👉  ट्रांसफर: देहरादून जनपद में तैनात 16 महिला पुलिस दारोगाओं के तबादलें..

देहरादून पुलिस के अनुसार शुक्रवार 03 मई 2024 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई हैं.सूचना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रेमनगर से पुलिस बल व फायर स्टेशन देहरादून सहित ONGC से दमकल टीम ने मौके पर पहुँच कर NDRF के सहयोग से  मुख्य हाईवे पर दोंनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए पहले घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया.इसके बाद दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पाया गया.. उक्त पैट्रोल टैंकर में 14 हजार लीटर पैट्रोल भरा हुआ था. फायर राहत कर्मियों द्वारा समय रहते आग पर काबू पाया गया..अन्यथा बडी अनहोनी घटित हो सकती थी..वही दूसरी ओर आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही हैं..

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग: नववर्ष,क्रिसमस और विंटर कार्निवाल के दृष्टिगत दून पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी.. हुडदंगियों,शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों को  पुलिस का कडा संदेश..256 व्यक्तियों के विरूद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट..अब तक 1115 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज़

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें