Good News: होली के रंगो के साथ STF के सराहनीय कार्यो पर बरसाई ईनामों की खुशियां..SSP एसटीएफ ने इन कर्मियों को वितरित किये गये 04 लाख पांच हजार रूपये के ईनाम…

देहरादून– उत्तराखंड एसटीएफ SSP आयुष अग्रवाल द्वारा होली मिलन के अवसर पर STF टीमों द्वारा पकड़े गये ईनामी अपराधियों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी ईनाम की राशियों को देकर उनकी खुशियों में होली के रंग बिखेर दिये..

 बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल की अगुवाई में उत्तराखण्ड STF द्वारा अब तक उत्तराखण्ड राज्य के 64 शातिर ईनामी अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछें भेजा गया है. जिसमें से 02 लाख रूपये के 02, 01 लाख रूपये के 05, 50 हजार रूपये के 09, 25 हजार रूपये के 27, 15 हजार रूपये के 04,10 हजार रूपये के 13 एवं 05 हजार रूपये के 04 सहित कुल 22 लाख 35 हजार रुपए के शातिर एवं कुख्यात ईनामी अपराधियों को पकड़ा गया है…ऐसे में एसएसपी आयुष अग्रवाल द्वारा STF टीमों को उनके किये गये कार्यो की सराहना करते हुये सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय से स्वीकृत किए गए 04 लाख 05 हजार रूपये ईनामी धनराशि को होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर वितरित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  महिलाएं असुरक्षित भ्रामक सर्वे प्रकरण: SSP के समक्ष उपस्थित हुए आरोपी पीवैल्यू एनालैटिक्स कम्पनी के प्रतिनिधी…पुलिस जांच में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए सर्वे कम्पनी के लोग..सर्वे रिपोर्ट के समस्त दस्तावेजों के साथ 01 सप्ताह में पेश होने का अल्टीमेटम..

  ईनामी राशि से पुरूकृत होने वाले STF कर्मी..

निरीक्षक-अबुल कलाम, उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा,उपनिरीक्षक यादविन्द्र बाजवा, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, ,अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र भारती, अपर उपनिरीक्षक हितेष कुमार, हे0कां0संजय कुमार, हे0कां0प्रमोद कुमार, हे0कां0 देवेन्द्र मंमगाई, हे0कां0 महेन्द्र नेगी, हे0कां0 बिजेन्द्र कुमार, हे0कां0अनूप भाटी, हे0कां0 मोहन असवाल और अन्य कर्मचारीगण हैं..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: सहस्त्रधारा नदी में बहने से दो युवकों की मौत..बामुश्किल एक की बची जान…दिल्ली निवासी दोनों मृतक..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें