गुड न्यूज़:उत्तराखण्ड पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर को चुना गया UN मिशन में शांति सेना फील्ड पुलिस ऑफिसर 

उत्तराखंड पुलिस विभाग का नाम एक बार फिर देश-दुनिया के सराहनीय सेवा रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है. इस बार राज्य की महिला सब-इंस्पेक्टर नीरजा यादव को UN मिशन में सराहनीय सेवा के रूप में दक्षिण सुडान के लिए फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर के लिए चुना गया हैं.बीते अगस्त 2022 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए नीरजा को चुना गया था.हाल के दिनों में वह अपराध अनुसंधान विभाग (सीबीसीआईडी) में तैनात थी. ऐसे में सराहनीय सेवा के दृष्टिगत उन्हें दक्षिण सुडान के लिए फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर के लिए चुना गया हैं.. पुलिस मुख्यालय के अनुसार योग्यता आधारित परीक्षा और साक्षात्कार ( विशेष इंटरव्यू)देने के उपरान्त 28 देशों के पुलिस अधिकारियों में से नीरजा यादव को दक्षिण सूडान के रुमबेक झील राज्य की फील्ड ऑफिस पुलिस कमांडर चुना गया हैं. यह उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है.

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदार के द्वार, पहुंचे सरकार, र्निर्माण कार्यो का लिया जायजा. तीर्थ पुरोहितों वार्ता, देवस्थानम बोर्ड पर थमी रार...

 बता दें कि UN मिशन लोगों की भलाई के लिए तैयार किया गया हैं.यह विवादित एरिया में जाकर लोगों की मदद करते हैं.जहां पर लोगों की भलाई के लिए काम किया जाता है.वहां मिशन के तहत सभी देश मिलकर काम करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: आश्रय देने वाले ने ही विश्वासघात कर अपने सहयोगी को बेरहमी से मौत के घाट उतारा..प्रेमनगर क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का 36 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा..शातिर हत्यारा गिरफ्तार..

उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत उपनिरीक्षक नीरजा यादव ने इससे पूर्व वर्ष 2013-14 में अपना पहला यूएन मिशन साइप्रस देश में पूरा किया था. जहां वह पेट्रोल लीडर थीं.ऐसे में नीरजा को मिशन में सराहनीय सेवा के लिए 03 संयुक्त राष्ट्र पदकों से भी सम्मानित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लाश: प्रेम नगर चाय बागान में बोरी में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की लाश.. हत्या की आशंका !..पुलिस जांच पड़ताल में जुटी .

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें