शिकंजा: देहरादून के शिक्षा माफियाओं पर रातों-रात मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू..जीएसटी चोरी,फर्जी प्रकाशन सहित किताबों के आईएसबीन नंबर नहीं हुए ट्रैक..

स्कूलों से गठजोड़ वाली प्रमुख Book Shops के खिलाफ अभिभावकों द्वारा भारी संख्या में प्राप्त शिकायतों पर जिलाप्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप..

अब बड़े निजी स्कूल प्रबंधन पर भी जिलाप्रशासन की टेढ़ी नजर !

यूनिवर्सल बुक डिपो, नेशनल बुक डिपो, ब्रदर पुस्तक भंडार पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज स्टॉकस, बिल बुक ज़ब्त..

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्कूल शिक्षा माफियाओं के खिलाफ पहली बार सख्ती से शिकंजा कसता नजर आ रहा है.देहरादून डीएम के आदेश पर स्कूल से स्कूल माफियाओं से गठजोड़ होने वाले प्रमुख बुक्स की दुकानों के खिलाफ रातों-रात कार्रवाई करते हुए मुक़दमें दर्ज किए गए हैं.. प्रशासन की छापेमारी के दौरान जीएसटी चोरी,फर्जी प्रकाशन के साथ ही कई किताबों के आईएसबीन (International Standard Book Number) नंबर ट्रैक नहीं हुए.. इसी का नतीजा रहा कि जिला प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार- यूनिवर्सल बुक डिपो,नेशनल बुक डिपो, ब्रदर पुस्तक भंडार पर संगीन धाराओं में FIR दर्ज कर स्टॉकस और बिल बुक ज़ब्त कर कार्रवाई शुरू की गई हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भगोड़े बिल्डर मित्तल के पार्टनर पर भी 25 हज़ार का इनाम घोषित..3 साल से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद पीड़ितों को कोई राहत नहीं..आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास जारी: SSP

लंबे समय से मिल रही अभिभावकों की भारी शिकायतों पर प्रशासन की कार्रवाई.

बता दें लंबे समय से अभिभावकों द्वारा स्कूलों से गठजोड़ वाली बुक्स की दुकानों के खिलाफ अधिक संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही थी.इसी संज्ञान लेते हुए डीएम देहरादून के आदेश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा बीते दिनों ताबड़तोड़ बुक्स की कई बड़ी दुकानों में छापेमारी की कार्रवाई की गई. इसी का नतीजा रहा की कई तरह की गड़बड़ी और अनिमितताएं पाए जाने पर आरोपित दुकानों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई..

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को तैयार करेगा उत्तराखंड खेल विभाग..खेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश..

अब बड़े निजी स्कूल प्रबंधन पर भी डीएम की नजर:प्रशासन

जिला प्रशासन जानकारी अनुसार अब देहरादून के कुछ निजी स्कूल प्रबंधन पर भी डीएम देहरादून की टेढ़ी नजर है !..बताया जा रहा है कि शिकायतों के मुताबिक जांच पड़ताल कर ऐसे आरोपित स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है.

यह भी पढ़ें 👉  जागरूकता: 01 जुलाई 2024 से संपूर्ण देश में लागू होने वाले नए कानूनों के सम्बन्ध में SSP देहरादून के नेतृत्व में रायपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान. आमजन व छात्र-छात्राओं को नए कानूनों के संबंध में दी गई जानकारी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें