नेक काम: अपनों से दूर हुए लोगों को परिवार से मिला मुस्कान लौटाती दून पुलिस..राजपुर पुलिस गुजरात और दिल्ली से सकुशल खोज लायी 02 महिलाएं..

देहरादून : अपने परिजनों से नाराज होकर घर से चले जाने वाली दो अलग-अलग महिलाओं को थाना राजपुर पुलिस द्वारा गुजरात और दिल्ली से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया.दून पुलिस के इस नेक काम से परिवारजनों के चेहरे पर मुस्करहाट लौट आयी हैं..राहत पाने वाले  परिजनों द्वारा राजपुर पुलिस टीम का धन्यवाद देते हुये भूरी भूरी प्रशंसा की गयी हैं..

थाना राजपुर पुलिस के अनुसार  8 अक्टूबर 2024 को वादी हर्ष पाल रावत निवासी दो बच्ची रोड गोविंद विहार थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी गई कि उनकी छोटी बहन विनीता राणा अपने पति से नाराज होकर कहीं चली गई है. और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है.तहरीर प्राप्त होने पर  उपरोक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई तथा महिला की तलाश शुरू की गई.13 अक्टूबर 2024 को  शिवानंद झा निवासी काट बांग्ला थाना राजपुर देहरादून द्वारा थाना भांजा पर तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री अनुजा झा घर से बिना बताए कहीं चली गई है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. तहरीर प्राप्त होने पर थाना हाजा पर गुमशुदगी दर्ज की गई तथा उपरोक्त महिला की तलाश शुरू की गई.  

यह भी पढ़ें 👉  सोनप्रयाग: नदी के तेज़ बहाव में बहा महाराष्ट्र का श्रद्धालु….SDRF राहत दल ने समय रहते रेस्क्यू कर सकुशल बचाया…..

उपरोक्त दोनों महिलाओं के लापता होने की संवेदनशीलता के दृष्टिगत SSP देहरादून के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपूर द्वारा उपरोक्त दोनों महिलाओं को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया..इसके बाद राजपुर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदा महिलाओं की फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपो व सोशल मीडिया पर शेयर करते हुये जानकारी के लिए अवगत कराया गया.  साथ ही गुमशुदा महिलाओं के घर के आसपास व मार्गो में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गये,मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की मदद भी ली गई. पुलिस टीम द्वारा किए गए अथक प्रयासों के फल स्वरुप गुमशुदा विनीता राणा को अहमदाबाद गुजरात व अनुजा झा को अंबेडकर नगर दिल्ली से सकुशल बरामद किया गया. गुमशुदा महिलाओं को देखकर उनके परिजन व अन्य लोग भावुक हो गये. और पुलिस द्वारा की गयी  कार्यवाही पर सभी सदस्यो द्वारा भावुकतापूर्वक सराहना करते हुए देहरादून पुलिस का धन्यवाद किया व भूरी –भूरी प्रशंसा की गयी..  

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस को होशियारी दिखानी पड़ गयी भारी..अब आयी जेल जाने की बारी..पुलिस कप्तान की सख्ती से बंद हुए अवैध खनन से परेशान होकर IPS अधिकारी बनकर दबाव बनाने वाला गिरफ्तार.. 

बरामद गुमशुदा  का नाम व पता..

1- विनीता राणा पत्नी अवतार सिंह राणा निवासी दो बच्ची रोड गोविंद विहार थाना राजपुर देहरादून उम्र 32 वर्ष। 

यह भी पढ़ें 👉  गजब: पहाड़ पर बैलों की जगह अब घोड़े लगा रहे हल. वीडियो जमकर हो रहा वाइरल....

2-अनुजा झा पुत्री शिवानंद झा निवासी काट बांग्ला थाना राजपुर देहरादून उम्र 19वर्ष..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें