दुःखत:सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत.मृतक वर्ष 2002 बैच का आरक्षी.. यूटिलिटी वाहन चालक गिरफ्तार..

देहरादून: मोहकमपुर फ्लाई ओवर में मोटरसाइकिल से घर जा रहे पुलिस जवान की बाइक बीती रात लगभग 9:30 बजे के आसपास महिंद्रा यूटिलिटी से टकराने से जबरदस्त दुर्घटना हुई.. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल जवान को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उपचार के दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई.. मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले मृतक पंकज जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी वर्तमान में देहरादून पुलिस लाइन में तैनात था. मृतक वर्तमान समय में थाना डोईवाला के अंतर्गत रेशममाजरी जीवनवाला में निवास करता था.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: देखिए गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन देहरादून से लाइव ..। बस एक क्लिक में..

उक्त प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत कर एक्सीडेंट करने वाले यूटिलिटी वाहन चालक अभियुक्त आशीष नेगी पुत्र विनोद कुमार निवासी बालावाला को गिरफ़्तार किया गया हैं..

राजकीय सम्मान के साथ दी गई  अंतिम सलामी

दिवंगत पंकज जोशी 2002 बैच के आरक्षी थे,जो मूल रूप से ग्राम दयाल गांव, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे. दिवंगत पंकज जोशी को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके रेशममाजरी स्थित घर में अंतिम सलामी दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: भू-माफियाओं पर SSP दून का शिकंजा..भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 02 गैंगस्टर गिरफ्तार.. फर्जी "पॉवर ऑफ अटार्नी" तैयार कर वृद्ध महिला की भूमि की 06 फर्जी रजिस्ट्रीयां कर करोडों रुपये हड़पे..

 नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार 11/12/23 को रात्रि लगभग 9:30 बजे चौकी जोगीवाला को सूचना प्राप्त हुई की मोहकमपुर फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल एवं महिंद्रा यूटिलिटी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है.मौके से सूचना देने वाले लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस की वर्दी में है, और घायल अवस्था में है.. इस सूचना पर थाना नेहरु कॉलोनी पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर  108 के माध्यम से सड़क पर घायल पड़े जवान को कोरोनेशन अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया.. घायल व्यक्ति की पहचान कांस्टेबल पंकज जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद जोशी निवासी  रेशममाजरी, जीवनवाला थाना डोइवाला, ज़िला देहरादून वर्तमान तैनाती पुलिस लाइन जनपद देहरादून के रूप में हुई .. घायल कांस्टेबल पंकज जोशी की कोरोनेशन अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई.. मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया.. उक्त प्रकरण में थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा पंजीकृत कर यूटिलिटी वाहन चालक अभियुक्त आशीष नेगी पुत्र विनोद कुमार निवासी बालावाला को गिरफ़्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: डोईवाला फेक्ट्री में चोरी, सिपाही की मिलीभगत. हर चोरी पर लेता था 10से 15 हज़ार. 4आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें