यूपी के ड्रग्स तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा..तकरीबन 01 करोड़ क़ीमत की स्मैक के साथ अलग-अलग गैंग के 02 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार..गिरोह के अन्य सदस्यों को वांटेड कर धरपकड़ जारी…

देहरादून: “ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025” विज़न के तहत देहरादून पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई बदस्तूर जारी है.इसी क्रम में थाना सेलाकुई और देहरादून कोतवाली पुलिस में उत्तर प्रदेश के बिजनौर,बरेली और सहारनपुर से ड्रग्स लाकर देहरादून में सप्लाई करने वाले अलग-अलग गिरोह के दो नशा तस्करों की गिरफ्तार किया हैं..दोनों तस्करों के कब्जे से 273 ग्राम स्मैक बरामद की गई है. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 82 लाख रुपए से अधिक आंकी गई हैं..पकड़ें गए ड्रग्स तस्करों से की गई गहन पूछताछ में दोनों गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के नाम सामने आए.जिनको वांटेड घोषित कर धरपकड़ जारी है..

बाईट-अजय सिंह,एसएसपी, देहरादून..

पुलिस के अनुसार थाना सेलाकुई क्षेत्र के राजा रोड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त वाजिद सहारनपुर और बरेली से ड्रग्स लाकर सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया सहित शिक्षण संस्थानों में आप-पास छात्र-छात्राओं को ऊँचे दामों में स्मैक का नशा बेचता था.. गिरफ्तार तस्कर वाजिद ने पूछताछ में बताया कि उसका रिश्तेदार इंतेजार बरेली से स्मैक डिलीवरी सहारनपुर तक लाता है.और उसके बाद वाजिद उस स्मैक की खेप को देहरादून सेलाकुई क्षेत्र में अलग-अलग ठिकानों में सप्लाई करता है.. सेलाकुई पुलिस में नशा तस्कर वाजिद के कब्जे से 172 ग्राम स्मैक बरामद थी जिसकी बाजार में कीमत 52 लाख रुपए आंकी गई है.. पुलिस में गिरफ्तार वाजिद के करीबी रिश्तेदार इंतेजार को इस केस में वांटेड घोषित किया हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  कंडार देवता-हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया विधिवत् शुभारंभ...देवभूमि की संस्कृति के साथ छेड़–छाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं : मुख्यमंत्री

गिरफ्तार नशा तस्कर

1-  वाजिद पुत्र अख्तर निवासी ग्राम खुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष..

वांटेड अभियुक्त-

इंतेजार, निवासी बरेली

बरामदगी

 172 ग्राम अवैध स्मैक ..

यह भी पढ़ें 👉  आदतन अपराधियों के खिलाफ दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही..भूमाफियांगिरी , हत्या,लूट जैसे संगीन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 05 बदमाशों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रभावी शिकंजा..

वही दूसरी तरफ 07 जुलाई की रात एएनटीएफ देहरादून और शहर कोतवाली पुलिस की सयुंक्त चैकिंग के दौरान लक्ष्मण चौक के समीप मालवीय रोड से राशिद नाम के नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया.पकड़ें गए तस्कर के कब्जे से 101.94 ग्राम अवैध स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू व नकद रुपये बरामद हुए.. अभियुक्त के विरूद्व थाना कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

राजमिस्त्री का काम छोड़ मोटा मनाफ़ा कमाने के लालच नशा तस्करी का धंधा 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त मकसूद ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में राजमिस्त्री का कार्य करता था. इस दौरान उसकी जान- पहचान राशिद पुत्र अनवर,निवासी आजाद कालोनी से हुई जो स्मैक सप्लाई का कार्य करता हैं.ऐसे में  जल्दी पैसा कमाने के लालच में राशिद के साथ मिलकर उसने भी स्मैक सप्लाई का काम करने शुरू किया.स्मैक की खेप को देहरादून में स्थानीय नशेड़ियों और शिक्षण संस्थानो के छात्रों को बेचकर मुनाफा कमाया जाता हैं..गिरफ्त में आये अभियुक्त मकसूद ने बताया कि आज भी वह स्मैक को राशिद से खरीदकर देहरादून लाया था.पुलिस के मुताबिक इस तस्करी में प्रकाश में आये अभियुक्त राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी (देहरादून) की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किये जा रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  PM मोदी का मिशन ऑक्सीजन। देश भर को मिले 35 नए ऑक्सीजन प्लांट,ऋषिकेश एम्स में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम।उत्तराखंड मेरे कर्म ओर मर्मभूमि..पीएम मोदी।

गिरफ्तार नशा तस्कर अभियुक्त :

मकसूद पुत्र दिलदार अहमद, निवासी ईनामपुरा, थाना मण्डावर, जिला बिजनौर, उत्तरप्रदेश, हाल निवासी निकट शर्मा स्कूल, गांधीग्राम कोतवाली नगर देहरादून, उम्र 31 वर्ष.

वांटेड अभियुक्त :-

राशिद पुत्र अनवर, निवासी आजाद कालोनी, देहरादून.

बरामदगीः

(1)- 101.94 ग्राम स्मैक, 

(2)- 01 इलैक्ट्रानिक तराजू 

(3)- रू0 5500/- नकद

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें